मेरठ

मतदान के दौरान लगे मोदी विरोधी नारे, दोनों आेर से समर्थक आ गए आमने-सामने, पुलिस ने फिर ये किया, देखें वीडियो

मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर मतदान के दौरान शाम को लगाए नारे आला अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति संभली सोशल मीडिया पर अफवाहों की रही चर्चा, मौके पर पहुंचती रही पुलिस  
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2019, 5:14 PM IST
meerut
मतदान के दौरान लगे मोदी विरोधी नारे, दोनों आेर से समर्थक आ गए आमने-सामने, पुलिस ने फिर ये किया

मेरठ। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान मेरठ में शांतिपूर्वक ढंग से गुरुवार की शाम को चार बजे तक चलता रहा। सब कुछ ठीक चल रहा था कि इसी दौरान मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में नेशनल पब्लिक स्कूल में बने पोलिंग बूथ के बाहर मोदी विरोधी नारे लगने लगे। इसके बाद भाजपा समर्थक भी सामने आ गए।

दोनों ओर से समर्थकों की भीड़ एकत्र होती देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। लाठी चार्ज के दौरान भगदड़ मच गई। जिसके बाद महानगर में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। मोबाइल पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं गर्म होने लगी। इस दौरान मौके पर आलाधिकारी भी पहुंच गए। जिसके बाद बीच-बचाव कर दिया गया।

जब मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के नेशनल पब्लिक स्कूल पर महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थकों ने 'चौकीदार चोर है' के नारे लगाने शुरू कर दिए। नारों का शोर सुनकर जैसे ही भाजपा समर्थक मौके पर पहुंचे मामला गर्मा गया। पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश तो लोगों ने इसका विरोध किया। इसी दौरान किसी ने भड़काऊ टिप्पणी की तो पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद मौके पर पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी याकूब कुरेशी ने भीड़ को शांत किया। वहीं आलाधिकारियों ने भी स्थिति केा देखते हुए मेरठ के सभी मतदान केंद्रों पर चौकसी और कड़ी कर दी है। बता दें कि कैराना में फायरिंग की घटना के बाद मेरठ में अफवाहों का बाजार गर्म रहा। जिसके चलते सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। इसी को लेकर एसएसपी और डीएम मेरठ ने सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर मोर्चा संभाल लिया। जहां कहीं भी अफवाह की खबरेें मिली, वहां पुलिस मौके पर पहुंच गर्इ।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
12 Apr 2019, 5:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला