मेरठ

VIDEO: नरेंद्र मोदी की 28 मार्च को होने वाली रैली होगी एेतिहासिक, भाजपा नेताआें ने किए ये दावे

मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर राजेंद्र अग्रवाल ने नामांकन किया  
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Mar 2019, 5:30 PM IST
meerut
VIDEO: नरेंद्र मोदी की 28 मार्च को होने वाली रैली होगी एेतिहासिक, भाजपा नेताआें ने किए ये दावे

मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल ने सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन अपना पर्चा दाखिल किया। अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मुख्य चुनाव कार्यालय पहुंचे राजेन्द्र अग्रवाल ने नामांकन जुलूस निकाला। भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आगामी 11 अप्रैल को मेरठ-हापुड़ की जनता भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलवाएगी।

आगामी 28 मार्च को मेरठ में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के बारे में पूछे जाने पर भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि मोदी की यह रैली ऐतिहासिक होगी। इसका संदेश देश और प्रदेश दोनों में बहुत जबरदस्त जाएगा। उन्होंने कहा कि ये रैली कई मायनों में एेतिहासिक होगी। रैली में जबरदस्त भीड़ जुटेगी। इससे जनता के बीच एक संदेश जाएगा। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई है। इस पर भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। यह देखा जाएगा कि आखिर गलती कहां हुई है।

भाजपा और मैं कानून के दायरे में काम करने वाले हैं। आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव जीतने के बाद उनका मुख्य मुद्दा रुके हुए विकास कार्याें को आगे बढ़ाना होगा। राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि उनका कहीं कोई विरोध नहीं है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनके साथ हैं। भाजपा इतने बड़े कुनबे का परिवार है तो ये छोटी बातें और मतभेद तो हो ही जाते हैं, लेकिन ये मतभेद अब सुलझा लिए गए हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला