मेरठ

पड़ोसियों ने बताया- मेरठ आने के दौरान एेसा रहता था फर्जी महिला आईएफएस अफसर का रुतबा, देखें वीडियो

मेरठ में अपने घर आती थी तो लाव-लश्कर के साथ कहा- इतने बड़े मामले में पुलिस-प्रशासन की लापरवाही फर्जी आर्इएफएस अफसर का खुलासा होने पर सभी हैरान
2 min read
• •
Updated: 5 Apr 2019, 9:09 AM IST
meerut
पड़ोसियों ने बताया- मेरठ आने के दौरान ये रहता था फर्जी महिला आईएफएस अफसर का रुतबा, देखें वीडियो

मेरठ। नोएडा से गिरफ्तार फर्जी महिला आईएफएस अधिकारी जोया खान से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं मेरठ में तिवारी क्वार्टर में जोया खान के पड़ोसी इस बात से हैरान हैं कि जोया ने उनको सबको धोखे में रखा। जोया खान सप्ताह में एक बार मेरठ आती थी। कभी-कभी ऐसा भी होता था कि वह सप्ताह में दो बार भी मेरठ कैंट स्थित अपनी कोठी पर आती थी। जब वह अपनी कोठी पर आती थी तो उसके साथ पूरा लावलश्कर होता था।

मेरठ में तिवारी क्वार्टर में रहने वाले जोया के पड़ोसी मोहम्मद यूनुस ने बताया कि जोया पढ़ी-लिखी लड़की है। हम सबको यही पता था कि वह यूएनओ में अधिकारी है। जोया जब भी आती थी लाल बत्ती की गाड़ी में आती थी। उसके साथ पुलिस एक्सकार्ट्स होता था। पुलिस एक्सकार्ट्स में चार से पांच पुलिसकर्मी होते थे। मोहल्लेवासियों ने कभी जोया से पूछताछ नहीं की। सभी को यह पता था कि वह यूएनओ में अधिकारी है। जोया लाल बत्ती की गाड़ी में आती थी। उसके साथ कभी एक एक्सकार्ट्स तो कभी दो एक्सकार्ट्स होती थी। मोहम्मद यूनुस कहते हैं कि जोया को जब नोएडा में पकड़ा गया। सुबह इस बात का पता चला कि जोया फर्जी आईएफएस अधिकारी है। उन्होंने कहा कि यह कमी और लापरवाही पुलिस प्रशासन की है। पुलिस-प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि इस समय चुनाव चल रहे हैं। सभी गाड़ियों से लाल बत्ती उतर चुकी है, फिर कैसे जोया अपनी गाड़ी में लालबत्ती लगाकर घूम रही है। उन्होंने कहा कि जोया जब भी मोहल्ले में आती थी सबसे खूब हंसकर बोलती थी। किसी को उससे कोई परेशानी नहीं थी। उन्होंने कहा कि मैं इनकम टैक्स इंस्पेक्टर हूं। कोई मेरा कार्ड नहीं देखता। इसी तरह से जोया ने अपने आपको जब आईएफएस बताया कि किसमें हिम्मत है उसका कार्ड देखने की, हैरानी की बात है कि जोया ने ऐसा काम किया।

Updated on:
5 Apr 2019, 9:09 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला