मेरठ

बेटी के साथ छेड़छाड़ से परेशान पिता ने अपने घर पर लिखा- मकान बिकाऊ है

खास बातें मेरठ के लिसाड़ी गेट के श्याम नगर का मामला पुलिस ने आरोपी युवक को थोड़ी देर बाद छोड दिया युवक ने थाने से लौटकर परिजनों के साथ किया दुर्व्यवहार
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2019, 1:30 PM IST
meerut
बेटी के साथ छेड़छाड़ से परेशान पिता ने अपने घर पर लिखा- मकान बिकाऊ है

मेरठ। मेरठ में पलायन का मुद्दा फिर गरमाया हुआ है। इस बार एक परिवार ने मोहल्ला छोड़ने का निर्णय लिया है आैर खुद ही मकान में पेंट से लिखवा दिया- मकान बिकाऊ है। इस पर पुलिस की लापरवाही के बाद अफसरों ने भी कोर्इ कार्रवार्इ नहीं। लोगों में गुस्सा है। दरअसल, मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्याम नगर में बेटी से छेड़छाड़ से परेशान ने जब पुलिस से शिकायत की थी तो पुलिस ने थोड़ी देर बाद ही आरोपी युवक को थाने से छोड़ दिया। थाने से छूटने के बाद आरोपी युवक ने पिता व पड़ोसी के साथ दुर्व्यहार किया।

यह भी पढ़ेंः रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर में घुसे बदमाशों से मुठभेड़, पुलिस दो को इस हाल में लायी बाहर, देखें वीडियो

युवती से की सरेआम छेड़छाड़

पीड़ित परिवार का कहना है कि क्षेत्र में काफी समय से दबंग युवक रास्ते में युवतियों व महिलाआें के साथ छेड़खानी करते हैं। बुधवार को इन युवकों ने फिर से एक युवती से छेड़खानी की। युवती ने घर आकर अपने परिजनों से इस बारे में बताया तो युवती का पिता एक पड़ोसी दोस्त को लेकर युवकों से विरोध करने पहुंचा। उसने पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पुलिस थोड़ी देर बाद वहां पहुंची आैर आरोपी युवक को थाने ले गर्इ। आरोप है कि कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी युवक को छोड़ दिया।

युवक ने घर पहुंचकर किया दुर्व्यवहार

थाने से लौटता हुआ आरोपी युवक युवती के घर पहुंचा आैर उसके पिता से दुर्व्यवहार किया। उसने पड़ोसी दोस्त के साथ भी मारपीट की। इस कारण मोहल्ले में भीड़ तो लग गर्इ, लेकिन किसी ने इसका विरोध नहीं किया। परेशान युवती के पिता ने कुछ देर बाद ही पेंट से उसने अपने घर की दीवार पर मकान बिकाऊ है लिख दिया। इससे आसपास के क्षेत्र में खलबली मच गर्इ। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट नजीर अली खां का इस मामले पर कहना है कि पीड़ित परिवार से बात करके मामले की जांच करेंगे। छेड़छाड़ की बात है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे। सीआे दिनेश शुक्ला का कहना है कि इस मामले में दो किशोरों को पकड़ा गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला