मेरठ

Weather Alert: स्मॉग हटने के बाद अब दो दिन होगी बारिश, फिर बढ़ जाएगी ठंड

Highlights वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण में हुआ सुधार तेज हवा चलने के कारण मेरठ समेत कई शहरों में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद दो दिन होगी बारिश
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2019, 1:18 PM IST
meerut

मेरठ। वेस्ट यूपी (West UP), दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में स्मॉग (Smog) में उतार-चढ़ाव चल रहा है तो इसकी वजह तेज हवाओं का चलना है। वायु प्रदूषण (Air Pollution) में पिछले दो दिन में सुधार हुआ है। मेरठ (Meerut) का एक्यूआई (AQI) 300 के अधिक होने के बाद अब 194 पर आ गया है। यही हाल गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बागपत, मुजफ्फरनगर व अन्य शहरों का है। मौसम वैज्ञानिकों ने वेस्ट यूपी और एनसीआर में अगले दो दिन बारिश (Rain) होने की संभावना जताई है। इसके बाद तापमान में गिरावट आने की बात कही है।

मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि रविवार को तेज हवा चलने से स्मॉग कम हो गया है। अब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होगी। इसका असर वेस्ट यूपी और एनसीआर क्षेत्रों पर भी पड़ेगा और 26 व 27 नवंबर को यहां बारिश होगी। इसी बीच, पिछले तीन दिनों से स्मॉग में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। रविवार की शाम को तेज हवा चलने से स्मॉग का असर कम दर्ज किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ सशक्त रूप में सक्रिय हो रहा है, इसलिए 26 व 27 नवंबर को वेस्ट यूपी और एनसीआर क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

मेरठ समेत वेस्ट यूपी के अन्य जनपदों में तेज हवा चलने के बावजूद पिछले 24 घंटे में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री रहा, जबकि सोमवार की सुबह दिन का तापमान 27 डिग्री है। हवा चलने के बावजूद दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिन बारिश होने के कारण तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला