मेरठ

एनआर्इए ने स्लीपिंग माॅड्यूल्स की तलाश में की छापेमारी तो यहां मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

मुख्य सूत्रधार के घर पर छापेमारी के बाद गांव में मचा हुआ है हड़कंप  
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2018, 12:37 PM IST
meerut
एनआर्इए ने स्लीपिंग माॅड्यूल्स की तलाश में की छापेमारी तो यहां मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

मेरठ। मेरठ में फिर आतंकी कनेक्शन सामने आ रहा है। आतंकी संगठन के आर्इएस के नए माॅड्यूल्स के नए माॅड्यूल्स का खुलासा होने के बाद मेरठ के रार्धना और ललियाना गांव में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की छापेमारी से दोनों गांवों में हड़कंप मचा है। मीडिया से भी परिजन दूरी बना रहे हैं। सूत्रधार नईम के परिवार की महिला ने रोते हुए बताया कि वह गुड़गांव में रहता है और वहीं पर काम करता है। बुधवार को एनआईए की टीम ने वेस्ट यूपी के पांच जिलों में एक साथ छापेमारी की।

इस दौरान मेरठ सहित अन्य जिलों में रेड करते हुए एनआईए, एटीएस, दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमों ने लगभग आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में भी एक आरोपी की तलाश में दबिश दी गई। जिसके चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान आरोपी टीम के हाथ नहीं चढ़ा, लेकिन टीम की आमद से साफ जाहिर है कि घाटी से निकले आतंकी मेरठ ही नहीं बल्कि वेस्ट यूपी में भी जड़ें जमा चुके हैं। हालांकि पूरे घटनाक्रम के बाद आलाधिकारियों ने इसे देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला बताते हुए मौन साध लिया है।

बताया जाता है कि आज एनआईए की टीम ने एक अन्य जिले में छापा मारकर एक मौलाना उठाया था। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर एसपी देहात राजेश कुमार और कई थानों की फोर्स के साथ एनआईए की टीम ने किठौर के रार्धना और ललियाना गांव में रेड की। इस दौरान टीम ने कई घरों को जमकर खंगाला। जिसके चलते गांव में हड़कंप मच गया। किठौर के बाद टीम परीक्षितगढ़ थाने पहुंची और कुछ देर थाने पर रूककर रवाना हो गई। इस दौरान टीम मीडिया से दूरी बनाए रही। टीम के जाने के बाद मीडिया रार्धना पहुंची तो वहां पर लोगों ने मीडिया से बात करने से भी परहेज किया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला