मेरठ

योगी राज में नहीं सुन रही थानों की पुलिस, एसएसपी आफिस पर यह करना पड़ रहा फरियादियों को

थाना पुलिस ने नहीं सुनी तो एसएसपी आफिस के सामने फरियाद तो सड़क पर लेट गई महिला  
2 min read
• •
Updated: 19 May 2018, 11:17 AM IST
meerut
योगी राज में नहीं सुन रही थानों की पुलिस, एसएसपी आफिस पर यह करना पड़ रहा फरियादियों को

मेरठ। मेरठ में थानों की निरंकुशता बढ़ती जा रही है। थाने उगाही का अड्डा ज्यादा और पीड़ितों की फरियाद कम सुन रहे हैं। खासकर थाना नौचंदी में तो इन दिनों आए दिन कुछ-न कुछ घटनाएं हो रही हैं और फरियादियों और पीड़ितों को थाने से भगाया जा रहा है। जिसके चलते फरियादी एसएसपी कार्यालय पर हंगामा कर रहे हैं। एसएसपी कार्यालय पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अपने बच्चों के साथ थाना नौचंदी की शिकायत लेकर पहुंची। पीड़ित महिला ने नौचंदी थाना पुलिस के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। कार्रवाई की मांग को लेकर महिला एसएसपी कार्यालय के बाहर सड़क पर ही लेट गई। महिला के सड़क पर लेटने की सूचना पर एसएसपी कार्यालय में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से पीड़ित महिला को वहां से उठाया और कार्रवार्इ का भरोसा दिया।

यह है मामला

नौचंदी थाना क्षेत्र के पटेल मंडल के पास रहने वाली मीना के अनुसार वह नौचंदी मेले में चाय की दुकान करके अपने परिवार का पालन पोषण करती है। उसने अपनी छोटी बेटी के आंखों के इलाज के लिए 12 हजार रुपये एकत्र करके घर में रखे थे। महिला का आरोप है कि तीन मई की रात में पास का ही रहने वाला सलमान नाम का युवक उसके घर में घुस गया। इस दौरान महिला जाग गई। युवक सलमान उसका थैला लेकर भाग गया। 12 हजार रुपये उसी थैले में रखे हुए थे। महिला ने सलमान का पीछा किया तो वह नौचंदी मेले में जादू दिखाने वाले के मकान में घुस गया। महिला ने जादू वाले को घटना बताई तो उसने उल्टा महिला से ही अभद्रता कर डाली और उसके वहां से भगा दिया।

थाना पुलिस ने वापस भेजा

पीड़ित महिला नौचंदी थाने में तहरीर देने गई। आरोप है कि थाना पुलिस ने उसकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवार्इ नहीं की। वह कई बार थाने के चक्कर लगा चुकी है। आरोपी उसे धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में उक्त लोगों पर कार्रवाई करने और अपने रूपये वापस दिलाने की मांग की। एसएसपी ने इस मामले में नौचंदी एसओ को तुरंत कार्रवार्इ के निर्देश दिए।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला