मेरठ

कोहरे के कारण राज्यरानी भी हुर्इ रद, उत्तर भारत की 100 ट्रेनें अब इतने दिनों बाद लौटेंगी ट्रैक पर!

उज्जैनी एक्सप्रेस की रद सीमा सात दिन आैर बढ़ार्इ गर्इ

less than 1 minute read
Dec 26, 2018
कोहरे के कारण राज्यरानी भी हुर्इ रद, उत्तर भारत की 100 ट्रेनें अब इतने दिनों बाद लौटेंगी ट्रैक पर!

मेरठ। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड आैर कोहरे का असर ट्रेनों पर पड़ रहा है आैर ट्रेनें कर्इ घंटे लेट अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं। अभी तक उत्तर भारत की करीब 100 ट्रेनें उत्तरी रेलवे ने रद कर दी हैं, क्योंकि ये कोहरे के कारण कर्इ-कर्इ घंटे लेट चल रही थी। जैसे-जैसे ठंड आैर कोहरा बढ़ता जा रहा है, उत्तर भारत की रद होने वाली ट्रेनों की सूची लंबी होती जा रही है।

सूची में नया नाम मेरठ से लखनउ तक चलने वाली इंटरसिटी राज्यरानी एक्सप्रेस भी जुड़ गया है, साथ ही देहरादून से उज्जैन तक चलने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस भी रद कर दी गर्इ है। ये सभी ट्रेनें सात फरवरी के बाद ट्रैक पर लौटेंगी। जाहिर है, इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, साथ ही अन्य ट्रेनों पर काफी भार पड़ेगा।

उत्तर रेलवे के सीपीआरआे दीपक कुमार ने बताया कि कोहरे के असर के कारण ट्रेनें देेरी से चल रही हैं। विलंब से चल रही ट्रेनों को रद किया गया है। सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि राज्यरानी एक्सप्रेस के 15 फरवरी तक रद होने की सूचना मिल गर्इ है। उज्जैनी एक्सप्रेस अब 14 फरवरी तक रद रहेगी। कोहरे के कारण उत्तर रेलवे अब तक 100 से ज्यादा ट्रेनें रद कर चुका है। पहले सात फरवरी तक रद की गर्इ उज्जैनी एक्सप्रेस की रद सीमा को सात दिन आैर बढ़ा दी गर्इ है।

Published on:
26 Dec 2018 04:07 pm
Also Read
View All