मेरठ

नर्सिंग की छात्रा को डॉक्टर बनाने की बात कहकर झोलाछाप डॉक्टर ने क्लिनिक में अकेले में बुलाया और फिर…

नर्सिंग की छात्रा ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2018, 9:27 AM IST
Meerut
नर्सिंग की छात्रा को डॉक्टर बनाने की बात कहकर झोलाछाप डॉक्टर ने क्लिनिक में अकेला बुलाया और फिर...

मेरठ. किठौर निवासी एक नर्सिंग की छात्रा ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। छात्रा ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता अपने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और उसने एसएसपी से मिलकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने उसको जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

किठौर निवासी पीड़िता के अनुसार, नर्सिंग के कोर्स के दौरान उसकी मुलाकात मुजफ्फरनगर के जोगियाखेड़ा निवासी गुलफाम से हुई। मुलाकात के बाद गुलफाम उसको फोन करने लगा और करियर बनाने की बातें बनाने लगा। गुलफाम ने खुद को एमबीबीएस चिकित्सक बताया था, जिससे वह उसके झांसे में आ गई।

छात्रा का आरोप है कि गुलफाम ने उसे बीयूएमएस का कोर्स कराने यानि डॉक्टर बनाने और शादी का झांसा देते हुए उससे संबंध स्थापित कर लिए। इसके बाद वह गुलफाम पर शादी करने का दबाव बनाती रही, लेकिन गुलफाम शादी की बात सुनकर उसको टालता रहा। जब युवती के परिजनों ने गुलफाम पर शादी का दबाव बनाया तो वह परिजनों के सामने रिश्ता कायम करने के लिए रोकने की रस्म पूरी कर ली। इस दौरान गुलफाम की ओर से भी रिश्तेदार एकत्र हुए। शादी की तारीख तय करने की बात पर गुलफाम ने दो माह का समय लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे लिसाड़ी गेट स्थित अपने क्लीनिक पर ले गया और उसके साथ जबरन रेप किया। ऐसा गुलफाम ने कई बार किया। छात्रा का आरोप है कि अब आरोपी शादी करने से मना कर रहा है। शादी का दबाव बनाने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसएसपी अखिलेश कुमार ने मामले की जांच थाना पुलिस को सौंपी है। उन्हाेंने बताया कि जांच के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला