Ganesh Chaturthi Mahotsav 2022 मेरठ में आज गणेश चतुर्थी के दिन से गणपति महोत्सव की शुरूआत हो चुकी है। 11 दिन तक चलने वाले गणपति महोत्सव में प्रतिदिन गणपति की पूजा के साथ ही उनके प्रिय मोदक का भी भोग लगाया जाएगा। मेरठ में इस समय दुकानों में 22 प्रकार के मोदक गणपति के लिए उपलब्ध हैं। इनमें सवा किलोग्राम से लेकर 2ः5 किलोग्राम तक भी मोदक है। ड्राईफ्रूट के सवा किलो मोदक की इस समय डिमांड काफी अच्छी है।
Ganesh Chaturthi Mahotsav 2022 मेरठ महानगर में विघ्नहर्ता गणपति बप्पा आज से हर घर और पंडालों में विराजमान हो गए हैं। वहीं गणपति बप्पा के प्रिय मोदक से मिठाइयों की दुकानें सज गई हैं। इस बार मिठाई की दुकान में करीब 22 प्रकार के मोदक हैं। बप्पा के प्रिय मोदक मोतीचूर से लेकर मलाई, लौकी, काजू, बदाम के अलावा और भी अन्य कई प्रकार के मोदक इस बार मिठाई की दुकानों पर सजे हुए हैं। तरह-तरह के मोदकों की ब्रिकी भी खूब हो रही है। वहीं ड्राई फ्रूटस से बने सवा किलो और ढाई किलो का मोदक भी बाजार में आकर्षक का केंद्र बना हुआ है।
गणेशोत्सव का त्यौहार भक्तिभाव से मनाने के लिए इस बार भक्तगणों में काफी उत्सुकता दिखाई दे रही हैं। पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण के चलते लोग गणेशोत्सव भी नहीं मना पाए थे। कोरोना संक्रमण कुछ कम हुआ तो त्योहारों को भी लोग उत्साह के साथ मना रहे हैं। मोदक के साथ तरह-तरह की विविध प्रकार की मिठाईयां भी बिक्री के लिए तैयार हैं। पिछले कुछ सालों में जिले में गणेश महात्सव मनाने का प्रचलन अधिक बढ़ा है। गणेश चतुर्थी के साथ ही गणेश महोत्सव की शुरूआत होती है। गणेश महोत्सव में प्रतिदिन गणपति की पूजा कर उनके प्रिय मोदक से भोग लगाया जाता है। इन बार बाजार में जोधपुरी मोदक, मावा मोदक, मलाई मोदक, घिया मोदक, काजू मोदक, बदाम मोदक, काजू बादाम मोदक, बेसन मावा मोदक, मावा पिस्ता मोदक की वैराइटी से दुकानें सजीं हुई हैं।
मिठाई विक्रेताओं की माने तो सभी प्रकार के मोदक की इस बार अच्छी मांग हैं। उत्सव अभी शुरू नहीं हुआ है और मोदक की ब्रिकी शुरू हो चुकी है। आज गणेश चतुर्थी के बाद मोदकों की डिमांड और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। इन सभी मोदकों की कीमत 400 रुपये से लेकर 1200 रुपये किलोग्राम तक हैं। इसके अलावा सूखे ड्राईफ्रूटस का भी मोदक उपलब्ध है। जो कि खास तरीके से बनाया गया है। इसकी कीमत 1190 रुपये प्रति किग्रा है।