मेरठ

encounter in baghpat : पेट्रोल पंप लूटकर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक बदमाश की मौत दो फरार

Encounter in Baghpat बागपत में एक पेट्रोल पंप लूटकर भाग रहे बाइक सवार तीन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों तरफ से जमकर गोलियां चली। इस गोलीबारी में पुलिस की गोली से घायल हुए एक बदमाश की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं बदमाश के दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। वहीं एक सिपाही को भी गोली लगी है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2022, 11:31 AM IST
encounter in baghpat : पेट्रोल पंप लूटकर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक बदमाश की मौत दो फरार
encounter in baghpat : पेट्रोल पंप लूटकर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक बदमाश की मौत दो फरार

Encounter in Baghpat जिले में पेट्रोल पंप लूटकर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली का शिकार हो गया। घायल बदमाश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं उसके दो साथी फरार हो गए। फरार बदमाशेां की तलाश में पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। बदमाशों की तलाश जारी है। घटना थाना छपरौली क्षेत्र के कुरड़ी गांव के पास की है। जहां पर पेट्रोल पंप से बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर 25 हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों की बाइक में तीनों बदमाशों ने टक्कर मार दी। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए ईंख के खेत मे घुस गए। उसके बाद पुलिस मुठभेड़ में एक सिपाही और एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।


पुलिस के मुताबिक छपरौली थाना के कुरड़ी गांव के पास श्रीसाईं कृपा किसान सेवा केंद्र नाम से पेट्रोल पंप है। पंप पर सेल्समैन आजाद पुत्र सतपाल निवासी चंदनहेड़ी है। गत बुधवार की देर रात बाइक पर बाइक सवार तीन बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे और फायरिंग कर पंप पर सेल्समैन से 25 हजार रुपए की लूट कर ली। घटना के बाद तीनों बदमाश बाइक पर फरार हो गए। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी। जंगलों में रात पुलिस कांबिंग करती रही। इस बीच पास में बदमाशों के होने की सूचना पुलिस को मिल गई। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया।

अपने को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग होने लगी। जिसमें गोली लगने से लोनी गाजियाबाद निवासी बदमाश ललित कुमार शर्मा की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। इस दौरान गोली लगने से एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाश के पास से लूटी गई रकम, पिस्टल और एक तमंचा बरामद किया। अधिकारियों ने टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को बधाई दी है।

Published on:
Also Read
View All
‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!