मेरठ

train cancellation news : कोयले की ढुलाई के चलते 23 मई तक इन यात्री ट्रेनों का संचालन निरस्त

train cancellation news कोयले की ढुलाई के चलते माल गाड़ियों की संख्या में वृद्धि की गई है। जिसके चलते मेरठ से चलने वाली करीब 8 ट्रेनों के संचालन को निरस्त किया है। निरस्त की गई ट्रेनों में मेरठ से लखनऊ तक चलने वाली राज्यरानी ट्रेन भी शामिल है। इन ट्रेनों का संचालन निरस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 May 2022, 7:20 PM IST
कोयले की ढुलाई के चलते 23 मई तक इन ट्रेनों का संचालन रहेगा निरस्त
कोयले की ढुलाई के चलते 23 मई तक इन ट्रेनों का संचालन रहेगा निरस्त

train cancellation news देश में कोयले की किल्लत के चलते इसका असर बिजली की ग्रिडों पर पड़ रहा है। कोयले की कमी को दूर करने और बिजली घरों तक कोयले की सप्लाई समय से पहुंचाने के लिए माल गाड़ियों की आवाजाही की संख्या बढ़ाई गई है। इसके चलते मेरठ से चलने वाली आठ यात्री ट्रेनों के संचालन को निरस्त कर दिया गया है। इनमें कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। लखनऊ तक जाने वाली राज्यरानी भी इन निरस्त यात्री ट्रेनों में शामिल है।

राज्यरानी ट्रेन संख्या 22453 का संचालन आगामी 21 मई तक के लिए निरस्त किया गया है। बाकी अन्य ट्रेनों का संचालन आगामी 23 मई से हो सकेगा। माल गाड़ियों के चलते पिछले दिनों भी कुछ दिन के लिए राज्यरानी का संचालन को निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद 9 मई को इसका संचालन शुरू हो गया था। उसके बाद अब फिर से राज्यरानी ट्रेन का संचालन निरस्त करने से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना कर पड़ेगा।

इसके अलावा अन्य जिन ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है। उनमें रोजा प्रयागराज,काठगोदाम मुरादाबाद,बरेली प्रयागराज यात्री ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें भी इस अवधि के लिए निरस्त रहेंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार गर्मी बढने से बिजली की मांग में बढ़ोत्तरी हुई है। थर्मल पावर प्‍लांट में कोयले की मांग बढी है। इसलिए कोयले की आपूर्ति थर्मल पावर प्लांट में पूरी करने के लिए अतिरिक्त माल गाडियों को लगाया गया है। जो दिन रात कोयले को ढो रही हैं।

Updated on:
13 May 2022, 7:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला