मेरठ

विपक्ष ने भारत बंद को बताया उपलब्धि तो भाजपा ने कह दी यह बड़ी बात

भारत बंद पर राजनीतिक पार्टियों के नेताआें ने दी प्रतिक्रियाएं  
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2018, 6:36 PM IST
meerut
विपक्ष ने भारत बंद को बताया उपलब्धि तो भाजपा ने कह दी यह बड़ी बात

मेरठ। केंद्र सरकार द्वारा महंगाई के विरोध में कांग्रेस द्वारा बंद के आहवान पर आज सभी विपक्षी पार्टियों ने जिले में स्थान-स्थान पर धरना-प्रदर्शन किया। बंद को लेकर मेरठ में इसका कोई विशेष असर देखने को नहीं मिला। सोमवार होने के कारण महानगर का अधिकांश बाजार साप्ताहिक बंदी के कारण बंद रहा। इसे विपक्षी दलों ने अपनी उपलब्धि बताया। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बंद को पूरी तरह से असफल करार दिया। आम आदमी पर भी भारत बंद का मेरठ में कोई असर नहीं दिखाई दिया। महानगर के मुख्य बाजार भी खुले रहे और उनमें आम दिनों की तरह ही चहल-पहल दिखाई दी।

बंद पूरी तरह सफल रहाः कांग्रेस

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और आरटीआई सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. संजीव अग्रवाल ने बंद को सफल बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बंद को जनता का समर्थन मिला है। जनता ने भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस के इस बंद का समर्थन किया। महंगाई से त्रस्त हो रही जनता को कांग्रेस से ही अब उम्मीद दिखाई दे रही है। इसलिए जनता अब कांग्रेस के साथ कंधे-से कंधा मिलाकर खड़ी है।

जनता ने दिया समर्थनः रालोद

रालोद के जिला अध्यक्ष राहुल देव ने कहा कि बंद अभूतपूर्व रहा है। मेरठ के देहात क्षेत्रों में बंद को लेकर किसानों और ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। लोगों ने सुबह से ही अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद रखा। रालोद के समर्थन से बंद को अभूतपूर्व सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि मेरठ शहर के भी कई प्रमुख बाजार बंद रहे हैं।

बंद में दिखी महागठबंधन की एकताः सपा

समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक और पूर्व सरकार में मंत्री रहे शाहिद मंजूर ने कहा कि बंद में महागठबंधन दलों की एकता दिखी। इससे भाजपा के खिलाफ लोगों में माहौल बना है। बंद अभूतपूर्व रहा है। लोगों और व्यापारियों ने बंद को समर्थन दिया है।

बंद पूरी तरह से असफलः भाजपा

मेरठ-हापुड़ से सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि विपक्ष का बंद एक नाटक के अलावा और कुछ नहीं था। जनता ने उसे पूरी तरह से नकार दिया। मेरठ महानगर ही नहीं जिले में भी विपक्ष के बंद के दौरान पूरी तरह से जीवन सामान्य रहा। विपक्ष को अब भी समझ जाना चाहिए कि जनता का जनादेश और भाजपा के साथ है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला