मेरठ

परमधाम न्यास के महाराज पर दो महिलाओं ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

खास बातें देहरादून के आश्रम में दो महिलाओं से दुष्कर्म का आरोप मेरठ में दौराला के पास है चंद्रमोहन का परमधाम आश्रम जनेऊ क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है चंद्रमोहन
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2019, 2:22 PM IST
meerut

मेरठ। मेरठ के दौराला के पास स्थित परमधाम न्यास आश्रम के संचालक स्वामी चंद्रमोहन महाराज पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। चंद्रमोहन, उसके साथी व दो महिलाओं पर ये मामला देहरादून में दर्ज किया गया। देहरादून में भी चंद्रमोहन का बड़ा आश्रम है, जिसमें सैकड़ों महिलाएं रहती हैं। आश्रम की दो महिलाओं ने राजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुष्कर्म की एक वारदात एक साल पहले की और दूसरी तीन महीने पहले की बताई जा रही है।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

देहरादून पुलिस ने महिलाओं की तहरीर के आधार पर चंद्रमोहन महाराज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिलाओं का मेडिकल करा लिया है। सोमवार को दोनों महिलाओं का मजिस्ट्रेट के सामने बयान के लिए पेश किया जाएगा। दोनों महिलाओं का आरोप है कि राजपुर थाना क्षेत्र के सेरा गांव में परमधाम न्यास आश्रम है। जहां पर परमधाम के संस्थापक चंद्रमोहन ने उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों को डराया-धमकाया जाता रहा। दोनों ने जब रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो जान से मारने की धमकी दी गयी।

महिला ने लगाए ये आरोप

एक महिला का आरोप है कि वह आश्रम में पिछले 2013 से जुड़ी हुई है। आश्रम संचालक चंद्रमोहन महाराज ने उसका विवाह एक युवक से कराया था। इसके बाद वह देहरादून के आश्रम में गई थी। वहां जब वह टीन शेड के नीचे सो रही थी,उस दौरान उसको बताया गया कि स्वामी जी ने अपने आश्रम में बुलाया है। इसके बाद वह आश्रम में चली गयी,जहां पर स्वामी चंद्रमोहन और एक अन्य कुलदीप ने दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसको डराया-धमकाया गया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला ने स्वामी चंद्रमोहन, उसके साथी व दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

देहरादून के एसएसपी ने यह कहा

'पत्रिका'ने जब एसएसपी देहरादून एएम जोशी से ने बात की तो उनका कहना था कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने बयान होने के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी। पुलिस पूरे मामले में नजर बनाए हुए है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला