मेरठ

सुबह की सैर के साथ लें दस रुपये का ये जूस, सेहत के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं, देखें वीडियो

यह जूस कर्इ बीमारियों को कंट्रोल करने में भी सहायक  
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2018, 1:55 PM IST
meerut
पार्क की सैर के साथ लें दस रुपये का ये जूस, सेहत के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं, देखें वीडियो

मेरठ। सुबह-सुबह पार्क की सैर किसे नहीं अच्छी लगती। पार्क की सैर के साथ ही अगर सेहत से जुड़ी कुछ खाने-पाने की चीजें सुबह-सुबह मिल जाए तो इससे बेहतर नहीं कुछ, लेकिन मेरठ के पार्काें के बाहर डायबिटीज और अन्य बीमारियों को दुरूस्त करने वाली प्राकृतिक चीजें आपको सुगमता से उपलब्ध हो जाएंगी। मेरठ स्थित सूरजकुंड पार्क में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। इन लोगों में अधिकांश ऐसे होते हैं जिनकों कि डायबिटीज या अन्य बीमारियों होती हैं और वे इन बीमारियों को कंट्रोल के उद्देश्य से भी पार्क में घूमने आते हैं, लेकिन ये लोग सोचते हैं कि सुबह इनको कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजें मिल जाएं जो कि और अधिक बीमारियों को कंट्रोल कर सके तो वह भी अब सूरजकुंड पार्क के बाहर उपलब्ध हैं। पार्क के बाहर मिलने वाला दस रुपये के इस जूस के गुण जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यह दस रूपये का जूस शुगर के साथ ही मोटापा को कंट्रोल करने में सहायक है। इसके अलावा यूरिक एसिड और आंख की रोशनी को भी बढ़ाने में भी सहायक है।

ये हैं जूस में

दस रूपये के इस जूस में नीम का पत्ते, करेला, चिरचिटा का पत्ता, आलूवेरा का अर्क के अलावा अन्य चीजें मिलाई जाती है। पार्क के बाहर लगी इस दुकान में आपको जामुन का पत्ता, पालक का पत्ता, मूली का पत्ता, नीम का पत्ता, तुलसी, अदरक, लहसुन, आवला आदि भी आराम से मिल जाएगा।

एक स्थान पर ही सब कुछ

दुकान लगाने वाले युवक से जब इस संबंध में बात की गई तो उसका कहना था कि आजकल लोगों के आसपास उपलब्ध सब कुछ है, लेकिन उनको इतना समय नहीं कि वे उनको बना सकें। हम लोगों को उनके सामने प्राकृतिक की इन अनमोल चीजों को रस बनाकर पीने के लिए देते हैं जो कि उनके सामने ही तैयार किया जाता है। दस रुपये के इस एक गिलास जूस के अनेकों लाभ हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला