मेरठ

खालिस्तान आतंकियों को हथियार सप्लाई करने वाला मेरठ से गिरफ्तार

Highlights मेरठ के राधना गांव से पीछे लगी थी एटीएस हापुड क्षेत्र से पकड़ा गया हथियार तस्कर एटीएस व खुफिया एजेंसिया कर रही पूछताछ
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2020, 10:02 PM IST
0702.jpg
stf

मेरठ। पंजाब के खालिस्तान समर्थकों की जड़ें वेस्ट यूपी के मेरठ जिले में काफी गहराई तक जमी हुई हैं। अभी कुछ दिन पूर्व एटीएस और पंजाब पुलिस ने एक खालिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया था। आज एटीएस मेरठ की टीम ने पंजाब में खालिस्तान समर्थकों और आतंकियों को हथियार की सप्लाई करने वाला तस्कर दबोच लिया।

पिछले शनिवार को पंजाब पुलिस और यूपी एटीएस की टीम ने खालिस्तान मूवमेंट के लिए काम करने के आरोप में थापरनगर से तीरथ सिंह को गिरफ्तार किया था जो कि हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के किशनपुरा का रहने वाला था। उसके कमरे से टीम ने जनरैल सिंह भिंडरावाला के पोस्टर बरामद किए थे। वह यूके निवासी गुरुशरणबीर सिंह ( जो कि खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के सक्रिय सदस्य हैं ) के संपर्क में भी था। उसका काम सीमापार से गोला-बारूद मंगाकर सप्लाई करना था। उसके बाद से एटीएस की टीम खालिस्तानियों को हथियारों की मेरठ से सप्लाई करने वाले तस्कर की तलाश में जुट गई थी।

रविवार काे एटीएस मेरठ ( UP STF ) ने हथियार सप्लायर के आरोपी जावेद को दबोच लिया है। एटीएस की टीम राधना गांव के पास से आरोपी का पीछा कर रही थी। बीच में आरोपी चकमा देकर भाग निकला था। इसके बाद आज रविवार को हापुड़ क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एटीएस की टीम पूछताछ करने में जुटी है।

जावेद मेरठ के किठौर क्षेत्र के राधना गांव का रहने वाला है। बताया गया कि उसके खिलाफ पंजाब में केस दर्ज है। पंजाब से ही वांछित चल रहा था। जावेद खालिस्तानियों को अवैध तरीके से हथियार सप्लाई करता था। आरोपी की तलाश में एटीएस लंबे समय से पीछा कर रही थी। इससे पहले भी राधना गांव निवासी कई अपराधी हथियारों के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। एटीएस की टीम उससे पूछताछ कर रही है। जावेद के अन्य संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

Updated on:
7 Jun 2020, 10:02 PM IST
Published on: