मेरठ

Congress National President Election : मेरठ के इन कांग्रेसी नेताओं ने भी लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में डाले वोट

Congress National President Election आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए देशभर में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में मतदान हो रहा है। इस मतदान में कांग्रेस के पीसीसी सदस्य भाग ले रहे हैं। मेरठ के पीसीसी सदस्यों ने भी आज लखनऊ पहुंचकर मतदान किया। मेरठ से लखनऊ पहुंचे 30 पीसीसी सदस्यों ने आज मतदान किया। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की मतगणना 19 अक्टूबर को होगी और उसी दिन कांग्रेस को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मिल जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Oct 2022, 1:43 PM IST
Congress National President Election : मेरठ के पीसीसी सदस्यों ने लखनऊ में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में किया मतदान
Congress National President Election : मेरठ के पीसीसी सदस्यों ने लखनऊ में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में किया मतदान

Congress National President Election कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए आज देशभर में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम को 4 बजे तक चलेगा। लखनऊ में मेरठ से पहुंचे कांग्रेसी पदाधिकारी ने भी मतदान में भाग लिया। मेरठ से मतदान के लिए 30 प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्यों (पीसीसी) को चुना गया है। मेरठ के 30 पीसीसी सदस्य आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने के लिए लखनऊ में मतदान कर रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर डटे है।

मेरठ से भी कई वरिष्ठ कांग्रेसी चुनाव में हिस्सा ले रहे है। इनमें यूसुफ कुरैशी, अभिमन्यु त्यागी, नसीम कुरेशी,तेजवीर सिंह,डॉ.ओपी शर्मा के अलावा मनोज त्यागी, अनिल शर्मा भी शामिल है। चुनाव के लिए देश भर में 40 पोलिंग स्टेशन और 68 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें कांग्रेस के 9800 डेलिगेट मतदान करेंगे। उत्तर प्रदेश के सभी लगभग 1500 डेलिगेट प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आज अपने मत का उपयोग करेंगे।

इसके बाद 19 अक्टूबर को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजों की भी घोषणा की जाएगी। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए आज चुनाव हो रहा है। चुनाव में कांग्रेस पार्टी के देश भर के 9,800 पीसीसी डेलीगेट अपने मत का उपयोग करेंगे। इसके लिए देश भर में सभी राज्यों में 40 पोलिंग स्टेशन के 68 पोलिंग बूथ पर बनाए गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के लिए होने वाले मतदान को लेकर सभी तैयारी कर ली गई है। चुनाव में मुख्य मुकाबला वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच हो रहा है।

Published on:
Also Read
View All
Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला

पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने खुद को जिंदा जलाया या दूसरी है वजह? घर में आग लगने से शख्स की मौत; मेरठ केस की Inside Story

फांसी की सजा होने के बाद रविता की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार आया, आज से दोनों की होगी काउंसिलिंग