29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Police Savera scheme: पुलिस का ‘सवेरा’ बुजुर्गों के जीवन में भरेगा उजाला, वरिष्ठ नागरिकों की समस्या का होगा समाधान

UP Police Savera scheme for senior citizens उप्र पुलिस ने बुजुर्गों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए 'सवेरा' योजना की शुरूआत की है। यूपी पुलिस की 'सवेरा' योजना के तहत बुजुर्गों को मेरठ में हर प्रकार की सुरक्षा मिलेगी और उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर किया जाएगा। एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सभी थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि वो अपने क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग लोगों को सवेरा योजना के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए जागरूक करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 14 Oct 2022, 8:29 PM IST

UP Police Savera scheme: पुलिस का 'सवेरा' बुजुर्गों के जीवन में भरेगा उजाला, वरिष्ठ नागरिकों की समस्या का होगा समाधान

up police

UP Police Savera scheme for senior citizens यूपी पुलिस अब बुजुर्गों के जीवन में सवेरा के माध्यम से उजाला करेगी। बुजुर्गों की हर परेशानी का हल 'सवेरा' के माध्यम से थाना पुलिस करेगी। बता दें मेरठ सहित प्रदेश में बुजुर्गों की सुरक्षा और समस्या के समाधान के लिए यूपी पुलिस की 'सवेरा' योजना की नए सिरे से शुरूआत की गई है। यूपी पुलिस की सवेरा योजना बुजुर्गो के लिए लागू की गई थी। सवेरा योजना के तहत थाना स्तर पर रजिस्टर्ड बुजुर्गों की हर समस्या का समाधान पुलिस करेगी। किन्हीं कारणों से यूपी पुलिस की ये योजना बंद कर दी गई थी। अब ये योजना फिर से शुरू की जा रही है।

यूपी पुलिस की योजना 'सवेरा' के तहत मेरठ में रह रहे हजारों बुजुर्गों की समस्याओं का हल मिनटों में होगा। इसके लिए नए सिरे से थाना स्तर पर बुजुर्ग लोगों के पंजीकरण शुरूआत की गई है। सवेरा योजना अंतर्गत थाना स्तर पर हुए पंजीकरण के बाद यदि बुजुर्ग को सुरक्षा संबंधित या फिर कोई और मदद की जरूरत होती है तो संबंधित थाने की पुलिस या 112 की पीआरवी मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को हर संभव मदद पहुंचाने का कार्य करेगी।


यह भी पढ़ें : रिश्वतखोरों पर गाज-हेड कांस्टेबल बर्खास्त दो एटीआई सस्पेंड,इंस्पेक्टर की रिपोर्ट शासन को भेजी


मेरठ के बुजुर्ग यूपी पुलिस की 'सवेरा' योजना के तहत अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए बुजुर्ग संबंधित थाने पर जाकर या फिर अपने घर पर थाना पुलिस को बुलाकर भी पंजीकरण करा सकते हैं। मेरठ एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सभी थानेदारों को पांच-पांच सौ वरिष्ठ नागरिकों को सवेरा योजना के साथ जोड़ने के आदेश दिए है। थाना पुलिस ने इसके लिए काम भी शुरू कर दिया है। एसएसपी ने इसके लिए एसपी सिटी और एसपी देहात निर्देश दिए है। सवेरा योजना में पंजीकृत बुजुर्ग की सुरक्षा और उन्हें त्वरित सहायता पहुंचाना योजना का मुख्य उद्देश्य है। वरिष्ठ नागरिकों स्वयं भी पुलिस वेबसाइट पर जाकर अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर दर्ज करा सकते है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग