मेरठ

यूपी के इस जिले में गोकशी का विरोध करने पर घर में घुसकर छेड़खानी, अब पलायन की तैयारी

पुलिस ने भी शिकायत दर्ज नहीं की, कहा- दबंग लोगों के मुंह मत लगो
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2018, 1:28 PM IST
meerut
गोकशी का विरोध करने पर लोगों के साथ धर में घुसकर हो रहा यहां यह काम, अब पलायन की दी चेतावनी

मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश में अभी तक साम्प्रदायिक तनाव और झगड़ों के कारण ही पलायन की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन अब मेरठ में पलायन से जुड़ा एक अलग ही तरह का मामला सामने आया है। यह मामला है गोकशो से तंग आकर पलायन का। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के प्रहलाद नगर निवासी एक व्यक्ति ने मोहल्ले में हो रही गोकशी से तंग से आकर अपने घर पर पलायन का बैनर लगा दिया। व्यक्ति का कहना है कि गोकशों की शिकायत वे कई बार थाने पर कर चुके हैं, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही।

गोकशी से मना करने पर घर में घुसकर छेड़छाड़

मेरठ के मोहल्ला विकास पुरी प्रहलाद नगर निवासी इस्लामुद्दीन अपनी पत्नी शाइस्ता और पुत्री हुमा और उजमा के साथ रहते हैं। उनका कहना है कि उनके मोहल्ले में पड़ोसी इरशाद, कल्लू, नौशाद, शरीफ कुरैशी और अरशद आदि गोकशी का काम करते हैं। मना करने पर और ऐसा न करने के लिए टोकने पर इन लोगों ने जबरन घर में घुसकर मारपीट की और पुत्रियों के साथ अश्लील हरकतें की। जिसकी शिकायत करने के लिए जब ये लोग थाना लिसाड़ी गेट पहुंचे तो पहले तो इनको मेडिकल कराने के नाम पर इधर-उधर भेजते रहे। मेडिकल के बाद भी थाना पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। थाना पुलिस का कहना है कि आप लोग दंबंग लोगों के मुंह न लगो। उन लोगों के सामने चुप रहो। हर समय पुलिस पहरा नहीं देगी।

गोकशी मध्यरात्रि में करके करते हैं सप्लार्इ

इस्लामुद्दीन ने बताया कि ये लोग रात में तीन बजे गोकशी का काम शुरू कर देते हैं, जो सुबह पांच बजे तक चलता है। पांच बजे गोकशी करने के आरोपी मांस को टाटा 407 में लादकर बाहर भेज देते हैं। इसके बाद खून और अन्य अवशेष नाली में बहा देते हैं। जिससे मोहल्ले में बदबू और गंदगी फैल जाती है। उन्होंने कहा कि वे ऐसे लोगों से तंग आ चुके हैं और अब यहां से पलायन का मन बना चुके हैं इसलिए इन्होंने बैनर लगा दिया है। एसओ लिसाड़ी गेट का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा और गोकशी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला