Petrol Diesel Price: आज फिर मेरठ में पेट्रोल और डीजल के दामों में जोरदार इजाफा हुआ। दोनों के दाम में वृद्धि से चारों ओर हाहाकार मच गया है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ रहा है। जिसके चलते लोगों की परेशानियां अब बढ़ने लगी हैं। इन परेशानियों के चलते आम लोग अपने खर्चों में कटौती कर रहे हैं।
Petrol Diesel Price: हर दिन पेट्रोल की कीमतों में हो रहे बदलाव के चलते मेरठ में आज पेट्रोल के दाम 101.25 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। इससे पहले मेरठ में आखिरी बार 11 अक्टूबर, 2021 को पेट्रोल की कीमतों में 0.29 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। इन पेट्रोल की कीमतों में उत्तर प्रदेश राज्य के टैक्स शामिल है। इसके अलावा
डीजल की कीमतों में हो रहे बदलाव के चलते मेरठ में आज डीजल के दाम 93.39 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए। इससे पहले मेरठ में आखिरी बार 11 अक्टूबर, 2021 को डीजल की कीमतों में 0.35 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। पेट्रोल की तरह ही डीजल की कीमतों में भी प्रदेश राज्य के टैक्स शामिल है।
पिछले एक सप्ताह से लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि का दौर जारी है। पेट्रो उत्पाद के दामों में वृद्धि का असर दूसरी अन्य चीजों पर भी पड़ रहा है। जिसके कारण अब आमजन की परेशानियां बढ़नी शुरू हो चुकी हैं। आए दिन बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों के कारण वाहन स्वामियों ने वाहनों के चलाने में कंजूसी बरतनी शुरू कर दी है।
ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
BY: KP Tripathi