मेरठ

Person Of The Week: पीएम से प्रेरणा लेकर वकार ने बिना पेट्रोल से चलने वाली बनाई ‘मोदी बाइक’

Highlights इलेक्ट्रिक मोदी बाइक 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से कराती है सफर 72 हजार रुपये की यह बाइक एक बार चार्जिंग में चलती है 100 किलोमीटर आईआईटी मंडी के स्कॉलर वकार अहमद अली चार्जिंग सिस्टम पर कर रहे रिसर्च  
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Oct 2019, 5:55 PM IST
meerut

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' से प्रेरणा लेकर मेरठ के इंजीनियरिंग के छात्र वकार अहमद अली ने बिना पेट्रोल-डीजल से चलने वाली इलेक्ट्रिक 'मोदी बाइक' बनाई है। यह लोगों को 150 किलोमीटर की रफ्तार से एक बार की चार्जिंग में करीब 100 किलोमीटर का सफर कराएगी। सबसे खास बात यह है कि यह ईको फ्रेंडली है। वकार ने 'मोदी बाइक' बनाकर इतिहास रच दिया है।

आईआईटी दिल्ली के छात्र रहे वकार वर्तमान में आईआईटी मंडी के रिसर्च स्कॉलर हैं और 'मोदी बाइक' पर लगातार रिसर्च भी कर रहे हैं। वकार का कहना है कि 'मोदी बाइक' के चार्जिंग सिस्टम को लगातार बेहतर करने की रिसर्च कर रहे हैं और नवंबर तक इस पर काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि चार्जिंग के लिए सेलों की उपयोगिता पर उनकी रिसर्च चल रही है, ताकि लोगों को 'मोदी बाइक' को चार्ज करने में कम पैसा खर्च करना पड़े। वकार का कहना है कि मार्केट में 'मोदी बाइक' को आने में एक से दो साल तक लग सकते हैं।

वकार अहमद मलिन बस्ती मकबरा डिग्गी के रहने वाले हैं। वकार बचपन से ही पढऩे में होशियार हैं। उनके परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। वकार ने इस बाइक को कार और बाइक के पुर्जो से जोड़कर बनाया है। बिना पेट्रोल-डीजल के चलने वाली इस बाइक की कीमत 72 हजार रुपए है। वकार का कहना है कि 'मोदी बाइक' के बारे में उन्होंने सरकार को पत्र लिखा है, वहां से जवाब आने का इंतजार है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला