मेरठ

पीएम मोदी ने नमो भारत-मेरठ मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, शहर को दी 12 हजार करोड़ की सौगात

Namo Bharat Train News: प्रधानमंत्री मोदी ने शताब्दी नगर स्टेशन से नमो भारत और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर बड़ी सौगात दी।

2 min read
Feb 22, 2026
नमो भारत मेट्रो से बदलेगी पश्चिम यूपी की तस्वीर

PM Modi Flag Off Meerut Metro Namo Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यहां से, PM मोदी मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे। प्रधानमंत्री मेरठ में लगभग ₹12,930 करोड़ के अलग-अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें देश को समर्पित करेंगे।

CM योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रांतिधरा मेरठ में दिल से स्वागत और अभिनंदन, जो 1.45 अरब भारतीयों के जीवन को आसान, सरल और सहज बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

स्कूली बच्चे,समेत 17 लोगों ने किया पीएम के साथ सफर

पीएम मोदी ने शताब्दी नगर से नमो भारत और मेट्रो को रवाना किया। इसके बाद वे मुख्यमंत्री के साथ अलग नमो भारत से मेरठ दक्षिण स्टेशन पहुंचे। ट्रेन में 17 यात्री रहे। स्कूली बच्चे, एमबीबीएस छात्र, सफाईकर्मी और युवा उद्यमी। वहां से दोनों मोहिउद्दीनपुर जनसभा स्थल के लिए रवाना होंगे।

नमो भारत मेट्रो को लेकर लोगों ने क्या कहा?

नमो भारत के मेरठ-दिल्ली संचालन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों की राजधानी तक पहुंच बेहद आसान हो जाएगी। कम समय में यात्रा संभव होने से कारोबारियों और नौकरीपेशा वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। तेज कनेक्टिविटी से उद्योग, व्यापार और रियल एस्टेट समेत क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। एक स्थानीय व्यक्ति का कहना है कि कॉरपोरेट लोगों को फ़ायदा होगा और वे आसानी से यात्रा कर सकेंगे…"

मेरठ नमो भारत मेट्रो को लेकर योगी आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से 10-11 साल पहले मेरठ से दिल्ली की दूरी एक चुनौती होती थी, लोग दिल्ली दूर मानकर थक जाते थे लेकिन आज 12 लेन के एक्सप्रेस हाईवे के साथ दिल्ली से मेरठ जुड़ा है। आज प्रधानमंत्री ने जो नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का जो उपहार दिया है वह अपने आप में इस दूरी को और कम करने का काम कर रहा है…"

Updated on:
22 Feb 2026 01:57 pm
Published on:
22 Feb 2026 01:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर