मेरठ

VIDEO: मोदी की रैली से पहले अमित शाह वेस्ट यूपी के असंतुष्टों को मनाएंगे, फिर चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन

28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा स्थल पर हो रहा पूजा-पाठ  
2 min read
• •
Updated: 26 Mar 2019, 3:23 PM IST
meerut
VIDEO: मोदी की रैली से पहले अमित शाह वेस्ट यूपी के असंतुष्टों को मनाएंगे, फिर चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन

मेरठ। आगामी 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित चुनावी सभा को धार देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को मेरठ पहुंच रहे हैं। वह देर शाम को मेरठ पहुंचेंगे। नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा बाईपास स्थित भगवती कालेज के पास होनी प्रस्तावित है। वहां पर भूमि पूजन भी हो चुका है। वहीं भाजपाइयों की टीम ने भी डेरा डाल दिया है। पश्चिम क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी और दिग्गज नेताओं ने भी मेरठ में डेरा डाल दिया है।

मंगलवार की सुबह भी भाजपा नेताओं ने चुनावी सभा स्थल का दौरा किया। भाजपा नेताओं ने आज वहां पहुंचकर सभा स्थल पर भूमि पूजन भी किया। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि ये पूजन लगातार बुधवार तक होगा। गुरूवार को नरेन्द्र मोदी जी की रैली है। भाजपा चूकि संस्कारिक पार्टी हैं इसलिए आयोजन स्थलों पर पूजा-पाठ अवश्य किया जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मेरठ पहुंचकर क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ पश्चिमी की चुनावी रणनीति पर बैठक करेंगे। इसी के साथ जो नेता नाराज चल रहे हैं उनसे भी बातचीत करेंगे। बता दें कि राजेन्द्र अग्रवाल को टिकट दिए जाने का पार्टी के भीतर जबरदस्त विरोध चल रहा है। भाजपा सूत्रों के अनुसार अमित शाह रात्रि विश्राम मेरठ में ही करेंगे और सुबह दिल्ली प्रस्थान करेंगे। अमित शाह मंगलवार को मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मेरठ हेलीकॉप्टर से आएंगे। हालांकि प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार पहले वह दिल्ली जा सकते हैं और सड़क मार्ग से भी मेरठ आने की संभावना है, लेकिन हेलीकॉप्टर से आने की संभावना को देखते हुए होटल ब्रावुरा के खाली मैदान में हैलीपैड बनाया जा रहा है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार अमित शाह पश्चिमी क्षेत्र की सभी लोकसभा के प्रभारियों और संयोजकों के साथ जिलाध्यक्षों और क्षेत्रीय कमेटी के पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करेंगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडे के आने की भी बात कही जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मोदी की रैली में अधिक से अधिक संख्या में भीड़ लेकर आने के लिए भी भाजपा पदाधिकारियों को मंत्र देंगे। भाजपा की इस चुनावी रैली पर विपक्षियों की भी निगाहें लगी हुई है।

Updated on:
26 Mar 2019, 3:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला