मेरठ

Modi Live: यहां के लोगों की जिन्दगी पहले भी हो सकती थी आसान, अब हम देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ की रैली में कहा प्रदेश में पहले की सरकारों ने कोर्इ काम नहीं किया विजय संकल्प रैली में दो लोक सभा क्षेत्रों की भीड़ जुटी  
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2019, 2:40 PM IST
meerut
Modi Live: यहां के लोगों की जिन्दगी पहले भी हो सकती थी आसान, अब हम देंगे सौगात

मेरठ। मेरठ के सिवाया टोल टैक्स के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्प रैली में अपने संबोधन में वेस्ट यूपी आैर खासतौर पर मेरठ को विशेष तरजीह दी। उन्होंने कहा कि मेरठ के लोगों की जिन्दगी को पहले की सरकारें भी आसान बना सकती थी, लेकिन एेसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अब हम लोगों की जिन्दगी अासान बनाने की सौगात देंगे। मोदी ने कहा कि मेरठ की ट्रांसपोर्ट को बेहतर किया जा रहा है। स्पोर्ट्स इंडस्ट्रीज समेत तमाम उद्योगों को बेहतर किया जाएगा।

बेहतर हो जाएगी जिन्दगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को 49 मिनट संबोधित किया। इसमें उन्होंने वेस्ट यूपी आैर मेरठ को भी तरजीह दी। उन्होंने कहा कि यहां की इंडस्ट्रीज के साथ-साथ ट्रांसपोर्टेशन की भी समस्या थी। योगी सरकार ने रैपिड रेल, मेट्रो ट्रेन आैर हवार्इ अड्डे पर काम शुरू करके लोगों की जिन्दगी आसान बनाने का काम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि यहां ये काम पहले भी शुरू हो सकता था, पिछली सरकारें ये काम शुरू कर सकती थी, लेकिन ये सरकारें जाति, वर्ग, समुदाय के भेदभाव से उबर नहीं सकी आैर 'यूपी को लूटो बारी-बारी' के रास्ते पर चली। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को सपा आैर बसपा सरकारों के कार्यकाल में अपमानित होना पड़ा, लेकिन योगी सरकार ने किसानों को बार-बार अपमानित होने से बचाया। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी पार्इ-पार्इ दिलायी जाएगी।

भरपूर आशीर्वाद दिया था

उन्होंने कहा कि 2014 चुनाव से पहले मेरठ में ही उन्होंने यहां के लोगों से आशीर्वाद मांगा था, लोगों ने तब भरपूर आशीर्वाद दिया था। उन्होंने कहा कि मैंने पहले कहा था कि इस आशीर्वाद को ब्याज सहित लौटाउंगा आैर जो काम करुंगा उसका हिसाब भी दूंगा, साथ ही दूसरों से हिसाब भी लूूंगा। उन्होंने कहा कि दोनों हिसाब साथ-साथ चलने वाले हैं। मैं चौकीदार हूं आैर चौकीदार कभी नाइंसाफी नहीं करता। उन्होंने रैली में आए लोगों से अपील की कि 11 अप्रैल को वोट डालने जरूर जाएं, ताकि लोगों की जिन्दगी आसान बनार्इ जा सके आैर उन्हें सौगात दी जा सके।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला