मेरठ

छेड़छाड़ से परेशान बेटी ने छोड़ा ट्यूशन, सीएम से गुहार लगाने के बाद हरकत में आयी पुलिस

खास बातें मेरठ के शास्त्रीनगर इलाके में पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़ का आरोप सीएम से शिकायत करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा दो महीने से कर रहा था परेशान, विरोध करने पर छात्रा को धमकाता था
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2019, 11:39 AM IST
meerut

मेरठ। शास्त्रीनगर इलाके में 11वीं कक्षा की छात्रा को मनचले ने इतना परेशान किया कि उसने ट्यूशन छोड़ दिया। मनचले की हरकतों से यह परिवार इतना परेशान हुआ कि उन्होंने बेटी का ट्यूशन छुड़वा दिया। इसके बावजूद मनचला युवक छात्रा को धमकी देता रहा। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो उसने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई। इसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया।

बेटी से छेड़छाड़ का आरोप

पीवीएस माॅल के पास रहने वाली दिव्यांग महिला ने बताया कि उनकी बेटी 11वीं की छात्रा है। घर के सामने रहने वाला युवक उनकी बेटी से छेड़छाड़ करता है। वह जब ट्यूशन जाती है तो उसका पीछा करता है। विरोध करने पर तरह-तरह की धमकी देता है। पुलिस से कई बार शिकायत की लेकिन उसने भी कोई कार्रवाई नहीं की। छात्रा का कहना है कि पिछले दो महीने से युवक उसे काफी परेशान कर रहा है। उसने अपने घर पर कैमरे लगवा रखे हैं, जिनका फोकस उनके घर में है। वह आते-जाते उसकी वीडियो बनाता है। विरोध करने पर वह फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देता है।

सीएम से गुहार के बाद पकड़ा

जब मनचले ने अपनी हरकतें बंद नहीं की तो पीड़ित परिवार ने सीएम योगी आदित्यनाथ से इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस हरकत में आयी। मेडिकल थाना पुलिस शुक्रवार की रात आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आयी। इसके बाद छात्रा के परिजन भी थाने पहुंच गए। छात्रा की मां का आरोप है कि युवक की ओर से भी कुछ लोग पहुंचे और उन्होंने हम पर समझौता करने का दबाव बनाया। थाने में दोनों पक्षों के बीच तकरार चलती रही। थाना प्रभारी प्रशांत मिश्र का कहना है कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला