मेरठ

शादी तय होने के बाद कई जोड़े ठहरे थे होटल में, जानिए पुलिस को छापेमारी और क्या मिला

खास बातें मेरठ में पुलिस की छापेमारी में 20 युवक और 18 युवती पकड़े गए नामी होटल में 2500 रुपये तक होती थी आनलाइन बुकिंग पकड़ी गई युवतियां यूनिवर्सिटी और प्रसिद्ध कालेजों की
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2019, 12:20 PM IST
meerut

मेरठ। एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) और पुलिस की संयुक्त टीम ने बेगमपुल क्षेत्र के नामी होटल में छापेमारी करके यहां से 20 युवक और18 युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े। आॅनलाइन बुकिंग पर ठहरे इन युवक-युवतियों में कई जोड़े ऐसे थे, जिनका रिश्ता तय हो चुका है, लेकिन शादी नहीं हुई थी। संयुक्त टीम ने रजिस्टर चेक किए तो यहां बिना आईडी के आॅनलाइन कमरे बुक हुए मिले। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लेकर होटल में ताला लगा दिया है और मालिक व मैनेजर से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने यहां से कुल 42 लोग पकड़े हैं।

32 कमरों में थे सिर्फ चार खाली

पुलिस और एएचटीयू ने बेगमपुल क्षेत्र के होटल आॅसम में रविवार को उस समय छापा मारा था, जब तेज बारिश हो रही थी। पुलिस के अनुसार इस होटल में 32 में से चार कमरे ही खाली थे, जबकि छह कमरों में बैडमिंटन के खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए ठहरे हुए थे। बाकी कमरों में 20 युवक व 18 युवतियां थे। टीम ने जब छापा मारा तो युवक-युवतियां कमरों में आपत्तिजनक स्थिति में मिले।पुलिस के अनुसार इनमें कई युवतियां यूनिवर्सिटी व प्रसिद्ध कालेज की होने के साथ-साथ दिल्ली, हरिद्वार, शामली व बागपत की भी थी।

शादी होने से पहले होटल में ठहरे

होटल में छापेमारी के बाद टीम को यहां कुछ ऐसे जोड़े भी मिले, जिनकी रिश्ता तय होने के बाद रिंग सेरेमनी तो हो चुकी है, शादी कुछ दिन बाद होनी है। पुलिस के अनुसार यहां एक जोड़ा ऐसा भी मिला, जिनकी शादी हो चुकी है। पत्नी का जन्मदिन था, इसलिए बाजार में शाॅपिंग करने के बाद होटल में रुके थे।

पुलिस से मांगते रहे माफी

होटल में छापेमारी के बाद एक-एक कमरा खुलता गया तो यहां अफरातफरी मचती गई। कमरों में मौजूद युवक अपना मुंह छिपाते रहे तो युवतियां रोने लगीं। कुछ युवतियां पुलिस से माफी मांगने लगी और दोबारा नहीं आने की बात कहने लगी। छापेमारी के दौरान यहां अफरातफरी बनी रही। पुलिस युवक-युवतियों के साथ-साथ होटल के मालिक व मैनेजर समेत स्टाफ के लोगों को थाने में ले जाकर पूछताछ कर रही है। छापेमारी टीम में सीओ कैंट संजीव देशवाल, एएचटीयू प्रभारी बृजेश सिंह के साथ दो थानों की पुलिस भी शामिल रही।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला