मेरठ

विदा होकर ससुराल जा रही नई नवेली दुल्हन की हत्या करने वाला बदमाश ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

शादी के बाद पहली बार विदा होकर ससुराल जा रही थी दुल्हन।
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2018, 3:45 PM IST
upp
विदा होकर ससुराल जा रही नई नवेली दुल्हन की हत्या करने वाला बदमाश ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार बदमाशों के एनकाउंटर कर रही है। मेरठ में एक बार फिर मेरठ पुलिस बदमाशों के ऊपर कहर बनकर टूट पड़ी और उसने 25000 के इनामी बदमाश को पकड़ लिया है, हालांकि पुलिस की मुठभेड़ में बदमाश को पैर में गोली लगी है और फिलहाल बदमाश का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मेरठ के नेशनल हाईवे पर लगभग 1 माह पहले कई बदमाशों ने मिलकर लूट के दौरान एक नई नवेली दुल्हन को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। उसके बाद से लखनऊ तक इस हत्या की गूंज उठी और फिर बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगातार पुलिस इधर से उधर भागती रही। फिर अंत में पुलिस को दुल्हन के हत्यारों का सुराग लगा जिसमें से पुलिस ने दो को एनकाउंटर में मार गिराया जिनके ऊपर 50000 का इनाम घोषित था और एक को पुलिस ने जेल भेज दिया। उनमें से बचे हुए एक बदमाश सूरज को शुक्रवार को पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से कंकरखेड़ा क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया।

बदमाश सूरज अपनी अपाचे बाइक पर सवार था और उसे पुलिस पर फायर करने के बाद भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने भी बदमाश को चारों तरफ से इस तरह से घेर लिया था कि उसे भागने का मौका नहीं मिला और वहीं उसके पैर में गोली मार दी। उसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में लेकर पुलिस ने मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल घायल बदमाश का उपचार चल रहा है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली।

पुलिस मान रही है कि हाईवे पर होने वाली लूट और डकैती में कमी आएगी क्योंकि इस तरह के जो गैंग थे। उन पर भी नकेल कसेगी और वह भी कहीं ना कहीं पुलिस के इस एनकाउंटर से खौफ खाएंगे। लगातार हाईवे पर लूट की घटनाओं से पुलिस भी परेशान थी। मेरठ का नेशनल हाईवे-58 दिल्ली से लेकर हरिद्वार तक जाता है। कई हजार टूरिस्ट इससे रोजाना गुज़रते हैं, जिससे कई बार बदमाश यहां से गुजरने वाले टूरिस्ट लोगों को अपना निशाना बनाते हैं। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं पूरी तरह रुकी नहीं। पुलिस को और रणनीति बनानी चाहिए। हाईवे पर इस तरह की जो घटनाएं हैं, वहीं पूरी तरह से रूकने नहीं चाहिए।

Updated on:
23 Jun 2018, 3:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला