मेरठ

VIDEO: ई-रिक्शा गिरोह ने चोरी करने का एेसा फार्मूला बनाया कि पुलिस अफसर भी हैरत में पड़ गए

पुलिस ने गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार किए, दो फरार चारों चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने काफी सामान पकड़ा दिन में र्इ-रिक्शा चलाकर लोगों आैर मकानों पर रखते थे नजर  
2 min read
• •
Updated: 29 Mar 2019, 4:51 PM IST
meerut
र्इ रिक्शा

मेरठ। मेरठ महानगर में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो दिन में ई-रिक्शा चलाता था और रात में घरों में चोरी करने का काम करता था। इस गिरोह के सदस्य ई-रिक्शा चलाने के दौरान ही दिन में अपने शिकार पर पूरी तरह से नजर रखते थे। जिस मोहल्ले में ये सवारी लेकर जाते हैं वहां पर ऐसे मकान इनकी नजरों में होते थे, जहां पर आसानी से चोरी की जा सके। गिरोह के लोग महानगर के हर हिस्से में बंटे हुए थे।

ये लोग जहां पर भी आसानी से चोरी हो सकती होगी, वहां पर वारदात को अंजाम देने के लिए जुट जाते थे। वारदात के बाद ये बड़े आराम से फरार हो जाते थे। एसपी सिटी अखिलेश नारायण ने बताया कि गिरोह के सदस्य ई-रिक्शा से बैठकर थाना नौचंदी अंतर्गत आरटीओ पुल के पास से जा रहे थे। पुलिस को सूचना दी गर्इ कि ये लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश में है। थाना नौचंदी की पुलिस ने घेराबंदी कर इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनके दो साथी पुलिस गिरफ्त से फरार हो गए। एसपी सिटी ने बताया ये लोग काफी शातिर किस्म के हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हैं रागिब, इरशाद, नाजिम, शहजाद हैं। इन लोगों से नौ मोबाइल, नौ हजार रूपये, दो जोड़ी चांदी की पायल, चार कारतूस 315 बोर के बरामद हुए है। एसपी सिटी ने बताया कि एक मुकदमे की विवेचना के दौरान एक गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद पाया गया कि वे लोग योजनाबद्ध तरीके से सुबह तीन से चार बजे के बीच घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके बाद ई-रिक्शा में समान रखकर फरार हो जाते थे।

Updated on:
29 Mar 2019, 4:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला