मेरठ

‘आॅपरेशन क्लीन’ में फिर हत्थे चढ़ा गाेकशी करने वाला, लेकिन इस बार योगी की पुलिस को आ गया पसीना, देखें वीडियाे

आधे घंटे तक कर्इ राउंड फायरिंग में बदमाश का साथी फरार हुआ
2 min read
• •
Updated: 1 Dec 2018, 4:24 PM IST
meerut
'आॅपरेशन क्लीन' में फिर हत्थे चढ़ा गाेकशी करने वाला, इस बार बड़ी मुश्किल में पकड़ में आया, देखें वीडियाे

मेरठ। गोकशों और पशु तस्करों के लिए खाकी इन दिनों काल बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह में खाकी ने करीब चार पशु तस्करों को अपनी गोली का निशाना बनाया है, जिससे गोकशी करने वाले और पशु तस्करों के हौसले पस्त हुए हैं। बदमाशाें के खिलाफ चल रहा मेरठ पुलिस का ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी है। पिछले एक सप्ताह से लगातार चल रही ताबड़तोड़ मुठभेड़ों के आपरेशन में कई बदमाश भी पुलिस की गोली से जख्मी होकर सलाखों के पीछे गए हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर देहात क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। करीब आधा घंटे चली इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की बुलेट एक गोकश के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। जबकि उसका एक अन्य साथी भाग निकला। हालांकि भागे हुए बदमाश की पकड़ में खाकी दबिश दे रही है, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से काफी दूर निकल गया। घायल बदमाश से उसके बारे में पता किया जा रहा है।

पुलिस की चेकिंग टीम पर फायरिग

एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि थाना हस्तिनापुर क्षेत्र में चेतावाला मार्ग स्थित मध्यनहर पुल पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका गया तो उन्होंने पुलिस बैरियर तोड़कर भागने का प्रयास किया। लेकिन जब पुलिस ने दोनों युवकों को घेर लिया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। युवकों ने पुलिस पार्टी पर कई राउंड फायरिंग की। पुलिस पार्टी की तरफ से जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह गिर गया। जबकि इस दौरान उसका साथी मौके से फरार हो गया। एसपी देहात ने बताया कि पकड़ा गया शमीम बिजनौर जनपद के नंगला चांदपुर का निवासी है। जिसके पास से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है। वह आसपास के क्षेत्रों में गोकशी करता था। कई बार पशुआें को चोरी कर उनको भी सुनसान जगह या जंगल में ले जाकर काट देता था। एसपी देहात ने बताया कि शमीम थाना चांदपुर से गोकशी व पुलिस पर हमले के मामले में काफी दिनों से वांछित चल रहा था।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला