मेरठ

200 झुग्गी-झोपड़ी जलाने और बवाल का आरोपी शिमला में कर रहा था मौजमस्ती, पुलिस ने इस तरह पकड़ा

खास बातें छह महीने पहले मेरठ के मछेरान में हुआ था बवाल पुलिस को तलाश थी मुख्य आरोपी हाजी सईद की शिमला में पहुंचकर पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार  
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2019, 11:56 AM IST
meerut

मेरठ। छह महीने पहले मछेरान भूसा मंडी में 200 झुग्गी-झोपड़ी जलाने और उसके बाद हुए बवाल के आरोपी हाजी सईद को पुलिस तभी से तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था। फिर अचानक पुलिस को सईद के बारे में ऐसा क्लू मिला कि पुलिस कुछ घंटों बाद ही उसके पास पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

छह मार्च को हुआ था मेरठ में बवाल

इस साल छह मार्च को मेरठ के अतिसंवेदनशील मछेरान की भूसा मंडी में कैंट बोर्ड की टीम अवैध निर्माण व कब्जे हटाने के लिए पहुंची थी। वहां के लोगों ने इसका विरोध किया। इसी दौरान यहां की 200 झुग्गी-झोपड़ियों में आग लग गई थी। इसके बाद यहां के लोगों ने बवाल किया था और तोड़फोड़ व आगजनी की थी। बवाली पुलिस से भी भिड़े थे। पुलिस ने इस घटना केे कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हाजी सईद उस समय गायब हो गया था। हाजी सईद पर आठ मुकदमे हैं। पुलिस इस मामले में उसकी तभी से तलाश कर रही थी, लेेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था।

आरोपी शिमला में कर रहा था मौजमस्ती

हाल ही आरोपी हिस्ट्रीशीटर हाजी सईद ने सोशल मीडिया में अपने फोटो डाले थे। इसमें वह अपने साथियों के साथ शिमला में याक पर बैठकर मौजमस्ती करता दिख रहा था। ये फोटो वायरल होने के बाद पुलिस तक भी यह जानकारी पहुंची। पुलिस इन फोटो के जरिए उसकी लोकेशन तलाशने में जुट गई। इन फोटो की लोकेशन शिमला में मिली। एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि हाजी सईद की लोकेशन मिलने के बाद यहां से थाना सदर बाजार पुलिस की टीम शिमला भेजी गई और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला