मेरठ

ये इनामी बदमाश गोकशी करते थे, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एेसे किया दोनों को काबू

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दूसरे बदमाश को कांबिंग करके पकड़ा  
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2018, 4:53 PM IST
meerut
गोकशी में लिप्त था यह इनामी बदमाश, पुलिस ने गोली मारकर साथी के साथ एेसे किया काबू

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र में फलावदा बाईपास के पास चेकिंग कर रही पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग जवाबी कार्रवार्इ में एक बदमाश को पैर में गोली लगी, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान चुन्नू उर्फ शहजाद के रूप में हुई है। घायल बदमाश पर गोकशी व आर्म्स एक्ट आदि के दर्जनों मुकदमे हैं। उस पर 15 हजार का इनाम भी है। दूसरे बदमाश की तलाश में कांबिंग में पुलिस ने दूसरा बदमाश भी गिरफ्तार कर लिया। दूसरा बदमाश मोनू पुत्र बाबूराम निवासी किशनपुर बिराना थाना मवाना है। घायल बदमाश के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। वह थानाक्षेत्र के सठला का रहने वाला है।

एेसे पकड़े गए दोनों बदमाश

चुन्नू उर्फ शहजाद पुत्र भूरा पता सठला व एक और बदमाश बिना नंबर की काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से जा रहा था। करीब 12 बजे मवाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग कर ही टीम को इन दोनों बदमाशों के आने की सूचना मिली। फलावदा चौराहे के पास पुलिस ने दोनों बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस ने दोनों को घेर लिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हुआ, लेकिन पुलिस ने क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया। घायल बदमाश की पहचान शहजाद उर्फ चुन्नू निवासी सठला के रूप में हुई। दोनों ही बदमाशों पर गोकशी आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि दोनों ही बदमाश काफी शातिर किस्म के हैं। क्षेत्र में इन दोनों का आतंक था। गोकशी के मामले में भी इनकी तलाश पुलिस को थी। घायल बदमाश को पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। एसपी देहात ने बताया कि बदमाशों पर गैंगस्टर भी पूर्व में लग चुकी है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला