मेरठ

मेरठ के होटल में दो विदेशी युवतियाें समेत 17 पकड़े, यहां हो रहा था यह काम

पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर छापा मारा, दोनों विदेशी समेत अन्य दो युवतियों की होटल के रजिस्टर में एंट्री नहीं थी, स्टाफ भी हिरासत में लिया  

2 min read
Apr 21, 2018

मेरठ। जिले के होटल अपनी पहचान दूसरे कामों में बनाकर ज्यादा बदनाम हो रहे हैं। पिछले दो माह के दौरान पुलिस मेरठ जिले के बाईपास और महानगर स्थित होटलों में करीब आधा दर्जन से अधिक बार छापेमारी कर चुकी है। इन छापेमारी के दौरान पुलिस का हर बार होटल में अनैतिक काम होते मिले। इन अनैतिक कामों में विदेशी युवतियां भी संलिप्त पाई गई। मेरठ रोडवेज के सामने मारे गए छापे में तो लड़कियों को ले जाने के लिए पुलिस को बस का इंतजाम करना पड़ा था। मेरठ बाईपास स्थित होटलों में सेक्स का धंधा जोरों पर चल रहा है। इन होटलों में पकड़े गए लोगों में ज्यादातर बाहरी जिलों के थे। ऐसे ही पल्लवपुरम स्थित बाईपास होटल ग्रैंड ए स्टार पर विदेशी युवतियों के साथ युवकों के रूकने की सूचना पर एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चार युवतियों को होटल से बरामद किया गया। इनमें दो युवतियां विदेशी थी और दो दिल्ली निवासी निकली। होटल के स्टाफ ने इन युवतियों की रजिस्टर में कोई एंटी नहीं की हुई थी। पुलिस ने होटल के स्टाफ सहित 17 लोगों को हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें

मेरठ सेक्स रेकेट: इंस्पेक्टर के मसाज पार्लर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, कई अरेस्ट

देह व्यापार की सूचना मिली थी

एसपी सिटी ने बताया कि सूचना मिली थी कि होटल में देह व्यापार हो रहा है। रात करीब 12 बजे होटल में छापेमारी से हड़कंप मच गया। पुलिस ने जिन दो विदेशी युवतियों को पकड़ा उनके पास उनके पासपोर्ट भी नहीं हैं। युवतियों को महिला थाने भिजवा दिया गया है। वहीं मेरठ पुलिस ने दोनों युवतियों की जानकारी विदेश मंत्रालय और दूतावास को दी है।

कौन कर रहा है विदेश युवतियों की सप्लाई

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर मेरठ में विदेश युवतियों की सप्लाई कौन कर रहा है। इन युवतियों को दिल्ली से लेकर कौन आया था। पुलिस इस ओर भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

कठुआ दुष्कर्म मामले के आरोपी छात्र के प्रवेश से एडमिट कार्ड तक की जांच करेगा विश्वविद्यालय
Published on:
21 Apr 2018 01:17 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड