1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कठुआ दुष्कर्म मामले के आरोपी छात्र के प्रवेश से एडमिट कार्ड तक की जांच करेगा विश्वविद्यालय

आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपित है विशाल जंगोत्रा, तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 18 Apr 2018, 8:08 PM IST

meerut

मेरठ। जम्मू के कठुआ के गांव रसाना में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में विशाल जंगोत्रा आरोपित है। विशाल आकांक्षा कालेज मंदिर मार्ग मीरापुर से बीएससी एजी प्रथम सेमेस्टर का छात्र है। विशाल ने जनवरी में केके जैन कालेज खतौली मुजफ्फनगर में परीक्षा दी थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस का आरोप है विशाल ने फर्जी तरीके से एडमिट कार्ड पर फोटो बदलकर दूसरे से परीक्षा दिलवाई। जम्मू-कश्मीर पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। वहीं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के वीसी प्रो. एनके तनेजा ने बताया कि जांच के लिए समिति का गठन किया गया है, जो विशाल के पूरे मामले की जांच कर इसकी रिपोर्ट सौंपेगे। यह रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः छात्रवृत्ति को लेकर की तोड़फोड़, यूपी सरकार पर लगाया यह आरोप

तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने इस मामले में एक जांच कमेटी गठित कर दी है। जो विशाल के प्रवेश प्रक्रिया से लेकर परीक्षा तक के मामले की जांच करेगी। जांच कमेटी आकांक्षा कालेज की संबद्धता की भी जांच करेगी। जांच कमेटी में प्रतिकुलपति, रजिस्ट्रार और एक अन्य कालेज के प्राचार्य को शामिल किया गया है। बता दें कि आकांक्षा कालेज मंदिर मार्ग मीरपुर मुजफ्फरनगर से बीएससी एजी फर्स्ट सेमेस्टर में कुल 125 छात्र-छात्राओं ने केके जैन कालेज में परीक्षा दी थी। ज्यादातर अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर कलर फोटो लगा है, जबकि विशाल के एडमिट कार्ड पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में पति आैर सास के मर्डर की गवाह बहू कंचन अपने दोनों बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगा रही

बदल सकता है एडमिट कार्ड का रंग

विवि की परीक्षा में अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड कंप्यूटर से डाउनलोड होते हैं। फार्म में ज्यादातर अभ्यर्थियों के कलर फोटो हैं। हालांकि विशाल के फार्म पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो लगी है। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में फर्जीवाड़े की आशंका अधिक रहती है। विवि इस घटना के बाद आने वाले समय में एडमिट कार्ड का प्रिंट भी कलर कर सकता है, ताकि एडमिट कार्ड से किसी भी तरह से गड़बड़ी न हो।

यह भी पढ़ेंः मुजफ्फरनगर दंगे के बाद कमजोर हुए जाट-मुस्लिम तानेे-बाने को मजबूत करने जुटे बड़े आैर छोटे चाैधरी!

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश