मेरठ

मंडी से पहले पुलिस ने रोकी ट्रैक्टर-ट्राली, तिरपाल उठाकर देखा तो सब रह गए दंग

खास बातें पुलिस ने एक को हिरासत में लिया, बाकी हो गए फरार परतापुर में ही पकड़ा गया था नकली पेट्रोल-डीजल जिला आपूर्ति विभाग की भूमिका पर उठे सवाल
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2019, 10:42 PM IST
meerut

मेरठ। दिनदहाड़े ट्रैक्टर-ट्राॅली में लादकर ऐसा समान ले जाया जा रहा था, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। थाना पुलिस ने सूचना पर जब सड़क पर दौड़ रहे ट्रैक्टर- ट्राली को रोका और ट्राली का तिरपाल हटाकर देखा तो सबके होश उड़ गए। पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को थाने ले आई। पुलिस इस सरकारी राशन को भेजने वाले की तलाश कर रही है। इस मामले में एक को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने 40 कुंतल राशन पकड़ा

परतापुर थाना पुलिस ने कालाबाजारी के लिए ले जा रहे 40 कुंतल राशन जब्त किया है। इतनी बड़ी मात्रा में पहली बार सरकारी कोटे का राशन पुलिस ने पकड़ा है। ट्रैक्टर ट्रॉली में गेहूं-चावल बेचने के लिए मंडी ले जाया जा रहा था। पुलिस ने राशन डीलर के बेटे को हिरासत में लिया है। जांच के लिए आपूर्ति विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बता दें कि परतापुर में नकली पेट्रोल-डीजल पकड़े जाने के बाद से आपूर्ति विभाग की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। लाखों लीटर मिलावटी तेल के खेल का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब राशन का गेहूं और चावल भी पुलिस ने बरामद किया है। ऐसे में आपूर्ति विभाग की भूमिका भी संदिग्ध हो गई है। यह भी परतापुर क्षेत्र में ही बरामद किया है।

एक हिरासत में, बाकी की तलाश

इंस्पेक्टर परतापुर आनंद मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर में सरकारी राशन का गेहूं बिकने के लिए मोहिउद्दीनपुर मंडी में ले जाया जा रहा है। पुलिस ने दिल्ली बाईपास के पास ट्रैक्टर को पकड़ने की पूरी तैयारी कर ली। मोहिउद्दीनपुर मंडी परिसर की ओर जब ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी तो पुलिस ने उसको अपने कब्जे में ले लिया। मौके से पुलिस ने अंकुर कुमार को हिरासत में लिया है। वहीं अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गए। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है और मंडी में राशन भिजवाने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला