मेरठ

निकाय चुनाव के लिए मेरठ में बन रहे थे हथियार, पुलिस ने पकड़ी अवैध पिस्टल फैक्ट्री

मेरठ मेंं निकाय चुनाव से पहले असलाह फैक्ट्री पकड़ी गई है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उनको निकाय चुनाव में पिस्टल और तमंचे के बड़े आर्डर मिले थे।  

less than 1 minute read
Apr 21, 2023

मेरठ के जागृति विहार एक्सट्रेंशन के एक फ्लैट में तमंचा फैक्ट्री पकड़ी गई है। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी निकाय चुनाव के लिए तमंचे और पिस्टल के आर्डर तैयार कर रहे थे।

निकाय चुनाव में 35 हजार रुपए में पिस्टल और 5 हजार रुपए में तमंचा बेंच रहे थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

मेडिकल पुलिस ने तमंचा और पिस्टल बनाने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। मेडिकल थाने में एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि मेडिकल पुलिस और सर्विलांस टीम ने जागृति विहार एक्सटेंशन में एक फ्लैट के अंदर से शादान निवासी कानी पट्टी फलावदा, अनस निवासी शकूरनगर ब्रह्मपुरी और शोएब निवासी रशीदनगर को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी फ्लैट के अंदर हथियार बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे। पुलिस की दबिश के दौरान एक साथी शाहनवाज निवासी आजाद नगर मौके से फरार हो गया है। पुलिस को मौके से बड़ी संख्या में तमंचे, पिस्टल और हथियार बनाने की मशीन बरामद हुई है।

Updated on:
21 Apr 2023 10:07 am
Published on:
21 Apr 2023 10:06 am
Also Read
View All