मेरठ

VIDEO: चुनाव में माहौल बिगाड़ने के लिए इनामी बदमाश सप्लार्इ कर रहे थे ये हथियार, पुलिस भी रह गर्इ दंग

पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करके काफी असलाह पकड़ा मेरठ व आसपास के क्षेत्रों समेत कर्इ राज्यों में करते थे सप्लार्इ 25 हजार में पिस्टल आैर पांच हजार में तमंचा बेचता था ये गैंग  
2 min read
• •
Updated: 31 Mar 2019, 1:11 PM IST
meerut
VIDEO: चुनाव में माहौल बिगाड़ने के लिए इनामी बदमाश सप्लार्इ कर रहे थे ये हथियार, पुलिस भी रह गर्इ दंग

मेरठ। मेरठ महानगर में चुनाव के मद्देनजर मौत का सामान बेचा जा रहा है। चुनावों की घोषणा होने से पहले भी यहां से भारी मात्रा में अवैध असलाह पुलिस ने बरामद किया है। बरामद असलाह मेरठ से बाहर दूसरे राज्यों में चुनाव के दौरान खून-खराबे के लिए ले जाया जा रहा था। अब तक मेरठ पुलिस अवैध असलाह बनाने की चार फैक्ट्री और दर्जनों अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है जो कि चुनाव के दौरान खूनखराबे के लिए अवैध असलाह की सप्लाई कर रहे थे।

इसी तरह मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों लोगों से दर्जनों की संख्या में पिस्टल और तमंचे बरामद हुए हैं। हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के दोनों लोग शातिर किस्म के हैं। पुलिस को इनकी बहुत दिनों से तलाश थी। पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। जिनमें से एक का नाम समीर और दूसरे का नाम सलीम है। दोनों से ही पुलिस को 95 बने और अधबने पिस्टल, रिवाल्वर और तमंचे बरामद हुए है। इनके पास से मस्कट भी बरामद हुई है।

एसएसपी ने बताया कि दोनों लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों का पूर्व में अापराधिक इतिहास रह चुका है। समीर पर एक लाख 25 हजार का इनाम भी घोषित रह चुका है। दोनों ही अवैध हथियारों की सप्लाई दूसरे राज्यों के अलावा मेरठ और इसके आसपास के क्षेत्रों में भी करते थे। उन्होंने बताया कि ये लोग पिस्टल को 25 से 30 हजार रूपये में और तमंचे को 5 से 10 हजार रूपये में बेचते थे। ये लोग अवैध हथियार किसको बेचते थे और कहां कहां इनके अड्डे हैं। पुलिस इसका पता लगा रही है।

Updated on:
31 Mar 2019, 1:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला