मेरठ

एटीएम तोड़ रहा था बदमाश, मुंबर्इ से आयी काॅल पर पुलिस ने की घेराबंदी आैर एेसे किया गिरफ्तार

खास बातें मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ का मामला रात ढार्इ बजे एटीएम को नुकसान की मुंबर्इ से आयी थी काॅल पुलिस पर फायरिंग की जवाबी कार्रवार्इ में बदमाश के पैर में गोली लगी
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2019, 1:32 PM IST
meerut
एटीएम तोड़ रहा था बदमाश, मुंबर्इ से आयी काॅल पर पुलिस ने की घेराबंदी आैर एेसे किया गिरफ्तार

मेरठ। शनिवार की देर रात करीब ढार्इ बजे एचडीएफसी बैंक के एटीएम को तोड़ रहे बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गर्इ। चारों तरफ से घिर जाने पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवार्इ में पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि पुलिस को बदमाश द्वारा एटीएम तोड़े जाने की जानकारी की काॅल मुंबर्इ से आयी थी। इसके बाद पुलिस ने यहां एटीएम बूथ की घेराबंदी की थी। रात को गोलीबारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गर्इ।

सीसीटीवी कैमरे से माॅनटरिंग

मामला मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में डिफेंस कालोनी के पास एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ का है। इस बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे बैंक के मुंबर्इ स्थित मुख्यालय से अटैच हैं। शनिवार की देर रात मुंबर्इ से गंगानगर थाने में फोन पहुंचा कि उनके क्षेत्र में कोर्इ बदमाश एटीएम बूथ पर घुसा है आैर एटीएम मशीन को नुकसान पहुंचा रहा है। यह सूचना मिलने के बाद एसआे गंगानगर फोर्स के साथ बताए गए इलाके में पहुंच गए।

बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बताए गए एटीएम की घेराबंदी कर ली। एटीएम के अंदर घुसे बदमाश ने पुलिस को देखकर भागने की काेशिश की, इसमें सफल नहीं होने पर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फिर पुलिस ने भी गोली चला दी, इसी में बदमाश के पैर में गोली लगी। इसके बाद घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया बदमाश किठौर के गांव छुछार्इ निवासी प्रवीण है। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि बदमाश के पास एटीएम तोड़ने के उपकरण बरामद किए गए हैं। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला