मेरठ

चेकिंग के दौरान पुलिस की हुई बदमाशों से मुठभेड़, 3 गिरफ्तार 4 कार व बाइक बरामद

बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली एनसीआर से लूटी गई 4 कार व बाइक बरामद की हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Oct 2018, 6:13 PM IST
arrested criminals
चेकिंग के दौरान पुलिस की हुई बदमाशों से मुठभेड़, 3 गिरफ्तार 4 कार व बाइक बरामद

बागपत। सिंघावली अहीर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर वाहन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरे जब मुजफ्फरनगर से कार लूटकर आ रहे थे तो सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। घेराबन्दी के बाद पुलिस के हत्थे तीन शातिर बदमाश लगे। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली एनसीआर से लूटी गई 4 कार व बाइक बरामद की हैं। एसपी ने शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने वाले थानाध्यक्ष हरेराम की टीम को 10 हजार का इनाम दिया है।

दरअसल ये बड़ी सफलता सिंघावली अहीर थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली है। सिंघावली अहीर पुलिस चेकिंग कर रही थी तो कार सवार लुटेरों को पुलिस ने चेकिंग के लिए हाथ दिया। लेकिन लुटेरे कार लेकर भागने लगे तभी पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई, जिसके बाद पुलिस ने घेराबन्दी करते हुए तीनों शातिर लुटेरों को दबोच लिया। तीनों लुटेरों ने मुजफ्फरनगर, दिल्ली सहित शामली व मेरठ में दर्जनों लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। जो गाड़ी लूटने के बाद उन्हें सस्ते दामों पर कबाड़ी को बेच देते थे।

Published on: