27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मदरसे से संदिग्ध परिस्थिती में लापता हुआ 4 साल का बच्चा, इस हाल में मिला

पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 24 Oct 2018, 3:12 PM IST

news

मदरसे से संदिग्ध परिस्थिती में लापता हुआ चार साल का बच्चा, इस हाल में मिला

मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पब्लिक स्कूल से वापस आकर मदरसे में तालिम लेने गया।चार वर्षीय मासूम संदिग्ध परिस्थितियों लापता हो गया।उसके परिजनों ने बच्चे के न मिलने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी।इसके कुछ ही घंटों बाद 4 साल के मासूम बच्चे का शव गंग नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चे का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।4 साल का मासूम बच्चा मदरसे से गंग नहर तक कैसे पहुंचा। इस बात की किसी को भनक तक नहीं लगी।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें-डिलीवरी के समय डाॅक्टर कर रहा था ये काम, वीडियो हुर्इ वायरल तो मच गया हड़कंप

लापता होने के बाद इस हाल में मिला बच्चा

दरअसल मामला थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र का है।जहां मंगलवार की शाम कस्बा खतौली के देवीदास मोहल्ले निवासी मोहम्मद शाहरुख के 4 वर्षीय पुत्र फैज का शाम के वक्त गंग नहर में शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चे का शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि कस्बा खतौली के कुंदकुंद जैन पब्लिक स्कूल में एलकेजी में पढ़ने वाला 4 वर्षीय फैज पुत्र शाहरुख स्कूल से आने के बाद कस्बा खतौली में ही एक मदरसे में पढ़ने जाता था।

घर से मदरसे में पढ़ने जाने के लिए निकला था बच्चा

चार वर्षीय फैज मदरसे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।बच्चे को तलाशा गया तो बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा।शाम को पुलिस ने सूचना दी कि एक बच्चे का शव गंग नहर में पड़ा है।सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बच्चे की पहचान कर ली।जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग