23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिलीवरी के समय डाॅक्टर कर रहा था ये काम, वीडियो हुर्इ वायरल तो मच गया हड़कंप

इसलिए बनाया जाता है वीडियो, अब जांच में जुटे अधिकारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 24 Oct 2018, 2:18 PM IST

news

डिलीवरी के समय डाॅक्टर कर रहा था ये काम, वीडियो हुर्इ वायरल तो मच गया हड़कंप

मुजफ्फरनगर।जनपद मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग की एक और शर्मनाक करतूत सामने आई है। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में एक प्रसूता की सोशल मीडिया पर उस समय की वीडियो वायरल हो रही है।जब ऑपरेशन से हुई महिला की डिलीवरी के बाद डॉक्टर टांके लगा रहा है।महिला की इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा गया है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-दरोगा और महिला अधिवक्ता ब्लैक पेपर पहुंचे साथ, खाना भी खाया साथ वायरल हुआ वीडियो

स्वास्थ्य विभाग में भर्ती महिला का हो रहा था आॅपरेशन

यह मामला थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र का है।जहां सीएचसी खतौली मैं प्रसव के लिए भर्ती हुर्इ महिला की एक वीडियो बनार्इ गर्इ है।अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।इस वीडियो में एक महिला की ऑपरेशन से हुई डिलीवरी के बाद डॉक्टर द्वारा टांके लगाए जा रहे थे।इसी दौरान महिला की वीडियो बनाई जा रही है और फिर इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया गया है।हालांकि यह वीडियो किसने बनाई ऑपरेशन थिएटर में वीडियो बनाने वाला कोई बाहरी व्यक्ति था या कोई स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी। इस पर अभी कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

पेमेंट करने के लिए बनाया जाता है दो सेकंड का वीडियो

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ राजीव निगम ने बताया कि जब किसी महिला का ऑपरेशन होता है।तो उसमें बाहर से डॉक्टर बुलाया जाता है।जिसकी एक या 2 सेकंड की वीडियो इसलिए बनाई जाती है।इससे डॉक्टर का पेमेंट किया जा सकें।यह वीडियो हम विभाग के ही अधिकारियों को भेजते हैं ताकि ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर का पेमेंट आ सकें।वीडियो वायरल कैसे हुई इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।यह जांच का विषय है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग