मेरठ

होटल के कमरों आैर स्वीमिंग पूल में हो रहा था यह काम, पुलिस पहुंची तो दंग रह गर्इ

पुलिस की छापेमारी में होटल मालिक आैर स्टाफ हो गए फरार
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2018, 2:15 PM IST
meerut
होटल के कमरों आैर स्वीमिंग पूल में हो रहा था यह काम, पुलिस पहुंची तो दंग रह गर्इ

मेरठ। जिले के होटलों में चल रहे धंधों पर पुलिस सख्त नहीं हो पा रही। देहात और कस्बों में खुले होटलों में भी अब ये काम होने लगे हैं।

स्वीमिंग पूल का नजारा देखकर दंग रह गए

किठौर थाना क्षेत्र में तैनात डायल 100 को मिली सूचना पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई करते हुए एक होटल में छापा मारा। होटल के भीतर बने स्वीमिंग पूल का नजारा देखकर पुलिसकर्मी दंग रह गए। होटल के स्वीमिंग पूल में कुछ युवक और युवतियां रंगरेलियां मना रहे थे। पुलिस ने यहां तीन युवक और दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। सभी को थाने लेकर आया गया।

यह है पूरा मामला

डायल 100 की गाड़ी को कस्बे में मवाना रोड रेंच का पुल स्थित माई सिटी होटल एंड रेस्टोरेंट के स्वीमिंग पूल में कुछ युगलों द्वारा रंगरेलियां मनाने की सूचना मिली। जिसके बाद शाम करीब छह बजे डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने होटल पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही होटल में भगदड़ मच गई। होटल मालिक सरफराज निवासी किठौर सहित होटल का पूरा स्टाॅफ खिड़की से कूदकर फरार हो गये। स्वीमिंग पूल में कुछ युवक और युवतियां रंगरेलिया मना रहे थे। इसके अलावा पुलिस को होटल के बेसमेंट में बने कमरों में एक युवक और एक युवती आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गए। पुलिस को देखते ही युवक और युवतियों में भगदड़ मच गई। उधर, पुलिस आनन-फानन में सभी को लेकर थाने पहुंच गई। मगर थाना पुलिस ने काफी देर तक इस मामले को छुपाए रखा। एसओ किठौर ने तो मौके से किसी युवक-युवती को पकड़ने की बात से ही इनकार कर दिया। चर्चा है कि आरोपी होटल संचालक क्षेत्र का बड़ा शराब माफिया भी है। पुलिस पूरे मामले को दबाने में जुटी रही। सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, वह इसकी जांच करवाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला