मेरठ

पुलिस के सर्चिंग ऑपरेशन में हुई मुठभेड़ में तीन माओवादी घायल

लिस बल व माओवादियों के बीच फायरिंग हुई है। कुछ माओवादियों को गोली लगने से घायल होने की बात जवानों ने कही है।

2 min read
May 31, 2018
माओवादी व पुलिस टीम के बीच ग्राम पर्रेदोड़ो कट्टीपानी के जंगल में आधा घंटा तक मुठभेड़ हुई। फायरिंग के दौरान तीन माओवादियों को गोली लगने की सूचना है।

कांकेर. माओवादी व पुलिस टीम के बीच ग्राम पर्रेदोड़ो कट्टीपानी के जंगल में आधा घंटा तक मुठभेड़ हुई। फायरिंग के दौरान तीन माओवादियों को गोली लगने की सूचना है। पुलिस टीम ने माओवादियों के अस्थाई कैंप पर धाबा बोलकर ध्वस्त करने के बाद भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामान जब्त किया है।

दुधावा चौकी क्षेत्र के ग्राम रावस क्षेत्र में रावस एलओएस कमांडर अजीत, प्रमीला, रीना, जयलाल, गीता मंडावी व सीतानदी एलओएस कमांडर सीमा सहित करीब 30 माओवादियों के होने की सूचना मिली थी। पुलिस कप्तान के निर्देश पर एसटीएफ व डीआरजी की टीम गश्त के लिए रवाना हुई थी। सर्चिंग के दौरान बुधवार को सुबह दस बजे ग्राम पर्रेदोड़ा के जंगल में माओवादियों ने पुलिस बल के आने की आहट पाकर जवानों पर अंधाधुन फायरिंग कर दी। सर्चिंग टीम ने मोर्चा संभालते हुए माओवादी का मुहतोड़ जवाब दिया। आधा घंटा तक जवानों व माओवादी के बीच मुठभेड़ हुई, जवानों को भारी पड़ते देख माओवादी घाटी का लाभ लेते हुए फरार गए। जवाबी फायरिंग के दौरान करीब तीन माओवादियों को गोली लगने की खबर है। जवानों ने अस्थाई कैंप को बारिकी से जांच कर ध्वस्त कर दिए है।

माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत विवेकानंद सिन्हा पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर , टीआर. पैकरा डीआईजी के मार्गदर्शन, केएल.धु्रव पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, जयप्रकाश बढ़ई एएसपी, अमृत कुजूर एसडीओपी माओवादी अभियान एवं आकाश मरकाम एसडीओपी के पर्यवेक्षण में संयुक्त ऑपरेशन के तहत 29 मई को रात्रि गीता राम राठिया पीसी प्रभारी एसटीएफ (ब्रावो-07), सुनील कुजूर एपीसी, नरेंद्र दुबे उप निरीक्षक प्रभारी ए-60 टीम अंतागढ़, सुनील जांगड़े सहायक उप निरीक्षक प्रभारी के-60 कांकेर के नेतृत्व में एसटीएफ एवं जिलाबल की संयुक्तटीम थाना कांकेर, चौकी दुधावा क्षेत्र में सीतानदी एरिया कमेटी के तहत माओवादी गस्त सर्चिंग पर रवाना हुई थी।

माओवादियों के अस्थाई कैंप पर जवानों ने दबिश देकर भारी मात्रा में सामानों को जब्त किया है। माओवादी के कैंप से पिट्ठू बैग 8 नग, स्टील 4 नग, गंजी 2 नग, सोलर प्लेट 1 नग, फ्लैश हाईडर 1 नग, प्लास्टिक बाल्टी,2 नग,पानी डिब्बा, 10 नग, वायर 1 बंडल, दवाइयां 3 डिब्बा, केल्कुलेटर 1 नग, मच्छरदानी 3 नग, भारी मात्रा में माओवादी साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी के सामान शामिल है।

कांकेर के एसपी केएल धु्रव ने बताया कि पुलिस बल व माओवादियों के बीच फायरिंग हुई है। कुछ माओवादियों को गोली लगने से घायल होने की बात जवानों ने कही है। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी रहेगा। कोण्डागांव और जिले की संयुक्त टीम का सर्चिंग अभियान था।

ये भी पढ़ें

दो थाना क्षेत्र से एक इनामी माओवादी सहित पांच चढ़े पुलिस के हत्थे, गए जेल
Published on:
31 May 2018 01:13 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड