मेरठ

हस्तिनापुर में पुलिस पर पथराव, गाडी तोड़ी; नाली विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला गांव

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के एक गांव में नाली विवाद में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी ग्रामीणों ने हमला कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2023, 10:52 AM IST
meerut Crime
हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव हरिपुर में पु​लिस पर पथराव के बाद मौके पर पहुंचा कई थानों का फोर्स।

Meerut Crime: मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव हरितपुर में नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में पथराव हुआ। इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

गांव हरिपुर में दो पक्षों के बीच नाली के विवाद को लेकर तनाव
घटना मंगलवार रात की है। मेरठ के हस्तिनापुर के गांव हरिपुर में दो पक्षों के बीच नाली के विवाद को लेकर तनाव चल रहा था। रात में दोनों पक्षों में टकराव हो गया। जिसके बाद पहले पथराव और लाठी डंडे चले इसके बाद कई राउंड फायरिंग की गई। गांव में फायरिंग की सूचना पर पुलिस की गाड़ी पहुंची तो उसको भी हमलावरों ने पथराव कर तोड़ दिया। जिसमें वह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो उनको भी पथराव करके दौड़ा लिया गया।

पुलिस पर पथराव करने के चार आरोपी गिरफ्तार
मामला बिगड़ता देख आलाधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद आसपास के कई थानों का फोर्स मौके पर बुला ली गई। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति को काबू में किया। पुलिस पर पथराव करने के चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

गांव में तनाव बना हुआ, पुलिस बल तैनात
गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। गांव में तनाव बना हुआ है। हरिपुर गांव में पिछले चार दिनों से नाली को लेकर विवाद चल रहा है, जिसमें एक पक्ष ने थाने पर चार दिन पूर्व तहरीर दी थी लेकिन पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने पर मामला लगातार बिगड़ता चला गया और दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई।

मामला बिगड़ता देख पुलिसकर्मी क्षतिग्रस्त गाड़ी को लेकर भाग खड़े हुए
बताया जाता है कि जिस समय ग्रामीणों के दो पक्ष आपस में भिड़े हुए थे। उस दौरान पुलिस पर हमला कर दिया गया। जिसके बाद मामला बिगड़ता देख पुलिसकर्मी क्षतिग्रस्त गाड़ी को लेकर भाग खड़े हुए।

एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि दो पक्षों में नाली को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके बाद मारपीट हो गई। पुलिस गांव में तैनात है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Updated on:
1 Nov 2023, 10:52 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला