मेरठ

कोरोना और रामनवमी के कारण 5 अप्रैल तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, एडीजी जोन ने दिए ये निर्देश

Highlights एडीजी ने जोन के सभी पुलिस अधिकारियों को लिखा पत्र डीजीपी ने सभी जोन, रेंज और एसएसपी को दिए निर्देश रामनवमी के मद्देनजर पुलिस बरत रही है विशेष सतर्कता  
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Mar 2020, 4:04 PM IST
meerut

मेरठ। कोरोना वायरस और रामनवमी पर्व के कारण मेरठ समेत पूरे प्रदेश के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 5 अप्रैल तक रद्द कर दी गई हैं। एडीजी प्रशांत कुमार ने जोन के सभी जिलों के एसएसपी को भेजे निर्देश में कहा कि ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हों। कहा गया है कि 5 अप्रैल तक किसी पुलिसकर्मी को किसी भी प्रकार का कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा। सभी लोग अपनी-अपनी ड्यूटी का ईमानदारी से पालन करेंगे।

एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने कोरोना वायरस के संक्रमण और रामनवमी त्योहार को देखते हुए आगामी पांच अप्रैल तक के लिए पुलिसकर्मियों के सभी प्रकार के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। विशेष परिस्थितियों में अधिकारी अपने विभागाध्यक्ष से लिखित अनुमति प्राप्त करके ही अवकाश स्वीकृत कर सकेंगे। एडीजी कानून-व्यवस्था पीवी रामाशास्त्री ने डीजीपी के निर्देश पर इस संबंध में आदेश जारी किया है।

वहीं एसएसपी अजय साहनी ने कहा कि सभी सर्किल सीओ और थानेदारों को आदेश की कापी मुहैया करा दी गई है। बता दें कि इन दिनों जिले में लॉक डाउन किया हुआ है जो कि आगामी 25 मार्च तक जारी रहेगा। उसके बार स्थिति की समीक्षा करके ही लॉक डाउन को आगे बढाया जा सकता है या फिर उसको खत्म किया जाएगा, लेकिन इसके बाद रामनवमी का पर्व भी है। इसी को लेकर जनपद में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके कारण सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला