मेरठ

पीएम मोदी के आह्वान पर पुलिस ने किया ऐसा काम कि चारों से आने लगी सायरन की आवाजें, लोग हो गए चौकन्ने

Highlights रविवार की रात नौ बजे जनपद की पुलिस रही अलर्ट पुलिसकर्मियों ने अपने यहां जलाए दीये, मोमबत्ती पुलिस गाड़िय़ों में चारों ओर बजाए गए सायरन  
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Apr 2020, 7:41 PM IST
meerut

मेरठ। रविवार की रात नौ बजते ही जैसे ही शहर के लोगों ने अपने घरों की लाइटें बंद की और दीये जलाए। उसी दौरान पुलिस की गाडियों के सायरन बजने लगे और लाइटें जल उठी। करीब 9 मिनट तक शहर पुलिस की गाडियों के सायरन की आवाज से गूंजता रहा। इस दौरान महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने भी अपनी स्कूटी में लगे सायरन बजाए।

महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का कहना था कि ड्यूटी पर हैं तो क्या हुआ, हम एक हैं, हम साथ हैं, संयम भी है और दिल में देशभक्ति भी है। पूरे शहर में कुछ ऐसा ही नजारा रविवार रात नौ से 9:09 तक देखने को मिला। जहां एक ओर लोगों ने घर की चौखट छतों पर दिए मोमबत्तियां जलाई तो वहीं दूसरी ओर भारत के नक्शे को एकता और संयम के दीयों से रोशन कर लोगों ने कोरोना योद्धाओं का आभार व्यक्त किया। मेरठ के आबूलेन पर तैनात पुलिसकर्मी प्रज्ञांश, आकाश, तुषार आदि ने दीयों से चौकी को भी रोशन कर दिया।

कोरोना के खिलाफ प्रधानमंत्री के आह्वान पर लोग दीये जलाने के दौरान सोशल डिस्टेंस का भी लोगों ने ख्याल रखा। आस-पड़ोस के लोग घरों की छतों पर रहे। शहर केे शास्त्रीनगर से लेकर बेगमपुल और दिल्ली रोड में लोग गलियों में लोगों ने आतिशबाजी भी की। करीब 30 मिनट तक यही नजारा रहा। मुख्य मार्गों पर लाकडाउन के कारण अपनी-अपनी गलियों व मोहल्लों में ही बने रहे। डायल 112 की गाडियां भी जहां पर खड़ी थी उन्होंने वहीं पर अपनी लाइटें जला दीं और सायरन बजाना शुरू कर दिया।

Updated on:
6 Apr 2020, 7:41 PM IST
Published on: