23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: मेरठ जोन में तब्लीगी जमात के सर्वाधिक पॉजिटिव केस, मस्जिदों को सैनिटाइज करने का काम हुआ शुरू

Highlights तब्लीगी जमात के पॉजिटिव केसों की संख्या जोन में ज्यादा संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की हो रही पहचान मेरठ जनपद की मस्जिदों को सैनिटाइज किया जा रहा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 6 Apr 2020, 2:48 PM IST

meerut

मेरठ। तब्लीगी जमात के सर्वाधिक पॉजिटिव मामले मेरठ जोन में पाए गए हैं। मेरठ जोन में तब्लीगी जमात के सर्वाधिक 301 लोग मिले हैं जो कि विभिन्न जिलों से हैं, इन्हें क्वारंटाइन किया गया है। इनकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। मेरठ जोन के सभी जिलों को सर्विलांस पर रखा गया है इसके अलावा इन जिलों में तब्लीगी जमात के लोग जिन लोगों से मिले थे अब उनकी पहचान का काम किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों में सर्वाधिक मेरठ जिले में हैं। जिनकी संख्या 12 है। वहीं जोन के अन्य जिलों में मिले जमाती कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 27 हैं। इसके अलावा 300 से अधिक जमातियों को जोन की विभिन्न मस्जिदों और अन्य जगहों पर क्वारंटाइन किया गया है।

मेरठ जोन के बाद दूसरे नंबर पर बरेली जोन है जहां पर 281 जमातियों को चिन्हित किया गया है। ये वह लोग हैं, जो कोराना संक्रमित लोगों के सीधे सम्पर्क में थे या फिर उनके बेहद करीब थे। तब्लीगी जमात का मामला सामने आने के बाद जिले भर में सघन सर्विलांस के बाद फैसिलिटी क्वारंटाइन की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे वायरस को फैलने से रोका जा सके। फैसिलिटी क्वारंटाइन के बाद इन्हीं जांच की जा रही है और रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तत्काल इलाज शुरू कर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः कोरोना से फैले अंधकार को दी चुनौती, रात नौ बजते ही हर हर महादेव से गूंजा शहर, शंखनाद और आतिशबाजी भी

तब्लीगी जमात के फैसिलिटी क्वारंटाइन में रखे लोगों की पूरी निगरानी और मेडिकल हेल्प की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे उनके उपचार में कोई कमी न हो और यह संक्रमण कहीं आगे भी न फैले। ठीक होने पर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण अब तक तीन मौतें हो चुकी हैं। जिनमें से एक मेरठ में हुई है।

यह भी पढ़ेंः Meerut: लॉकडाउन के दौरान कंट्रोल रूम में सबसे ज्यादा शिकायतें भोजन और राशन की, इतने लोगों तक पहुंची मदद

वहीं जिले की सभी मस्जिदों को सैनिटाइज करने का काम शुरू हो चुका है। आज सुबह से ही डीएमओ सत्यप्रकाश के नेतृत्व में विभाग की कई टीमें सुबह 6 बजे से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सैनिटाइज का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी धार्मिक स्थलों को सैनिटाइज किया जाएगा, जहां पर लॉकडाउन के दौरान थोड़ा भी लोगों की भीड़ एकत्र हुई थी। वह चाहे किसी भी धर्म के है। सैनिटाइज के दौरान धार्मिक स्थल के भीतर एक-एक चीज को सैनिटाइज किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग