मेरठ

Meerut News: पूरब से लेकर पश्चिम तक गहराया बिजली संकट, लोड बढ़ने से फुंके ट्रांसफार्मर, ऊर्जा मंत्री के जिले का बुरा हाल

यूपी में गर्मी बढ़ने से बिजली संकट गहरा गया है। हालात ये हैं कि पूरब से पश्चिम तक बिजली कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2023, 7:03 PM IST
Meerut News: पूरब से लेकर पश्चिम तक गहराया बिजली संकट, लोड बढ़ने से फुंके ट्रांसफार्मर, ऊर्जा मंत्री के जिले का बुरा हाल
पूरब से लेकर पश्चिम तक गहराया बिजली संकट

Meerut News: गर्मी में बिजली आपूर्ति के सभी दावे प्रदेश में धराशाही हो रहे हैं। 24 घंटे बिजली देने के योगी सरकार के दावे गमी बढ़ने के साथ हवा हो गए हैं। हालात ये है कि पूरब से लेकर पश्चिम तक बिजली कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। इतना ही नहीं गर्मी में बिजली लोड बढ़ने से ट्रासफार्मर फुंक रहे हैं। मेरठ में अभी तक दर्जनों ट्रांसफार्मर गर्मी में आग का शिकार हो गए हैं। जिसके चलते लोगों को बिजली कटौती की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है।

बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के लिए जारी किया नंबर
पीवीवीएएल ने बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों को दूर करने के लिए नंबर जारी किया है। ये नंबर 9193330312 है। जिस पर 24 घंटे शिकायत दर्ज की सकती है। वहीं विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों को दूर करने के लिए पीवीवीएनएल की तरफ से जिला स्तर पर कॉल सेंटर बनाए गए हैं। उपभोक्ताओं को अगर विद्युत संबंधी कोई शिकायत करनी है तो वह 1912 और टोल फ्री नंबर के अलावा 9193330312 नंबर पर भी शिकायत कर सकता है।

बिजलीघरों का वोल्टेज बढ़वाया, कम होंगे फाल्ट
विद्युत आपूर्ति को लेकर पीवीवीएनएल के मुख्य अभियंता अनुराग अग्रवाल, अधिक्षण अभियंता शहर राजेंद्र बहादुर ने जागृति विहार बिजली घर और सदर बिजली घर और रंगोली बिजलीघरों का निरीक्षण किया। सभी जगह समस्या का निवारण कराया गया।


उन्होनें बिजलीघरों के जेई को मौके पर जाकर ट्रांसफार्मरों की मॉनिटरिंग व लाेड का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों की ओर से शहर के सभी 50 बिजलीघरों में वोल्टेज बढ़वाई गई है। जहां 9.5केवी वॉल्टेज थी उसे बढ़ाकर अब 10.5 केवी कर दिया है।

समस्या जस की तस
इतना करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती का बुरा हाल है। ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 12 घंटे बिजली की कटौती हो रही है। इससे खेत में सिंचाई करने में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेत में सिंचाई नहीं होने से फसल सूखने के कगार पर है।

मेरठ को वीआईपी जिले का दर्जा दिया जाता है। प्रदेश की राजनीति के लिहाज से मेरठ जिला दलों के लिए प्रयोगशाला से कम नहीं है। इसी मेरठ जिले से प्रदेश के ऊर्जामंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर आते हैं। जो मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला