मेरठ

मोदी आैर योगी पर प्रवीण तोगड़िया ने उठाए सवाल, कहा- ये कैसी हिन्दुआें की सरकारें…

विहिप अध्यक्ष ने मुसलमानों को लेकर भी की टिप्पणी
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2018, 10:50 PM IST
meerut
मोदी आैर योगी पर प्रवीण तोगड़िया ने उठाए सवाल, कहा- ये कैसी हिन्दुआें की सरकारें...

मेरठ। अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने पश्चिम उप्र की क्रांतिधरा से राम मंदिर बनवाने के लिए अयोध्या कूच का ऐलान कर दिया। मेरठ में एक कार्यक्रम में आए प्रवीण तोगड़िया ने देश हित में भारत सरकार से कई मांगों को कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या के लिए कूच किया जाएगा। जिसमें हिन्दू समाज के लाखों कार्यकर्ताओं के साथ राम मंदिर निर्माण के लिए मेरठ से कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब हमें अपना हक मानना चाहिए।

मोदी आैर योगी सरकारों पर यह कहा

उन्होंने मोदी और योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कैसी हिन्दुओं की सरकार है, जिसके राज में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में देरी हो रही है। यह कोई छोटा-मसला नहीं है। देश के गंभीर विषयों में से एक है। इस पर सरकार को गंभीरता के साथ विचार करने की जरूरत है। उन्होंने इस दौरान अन्य मांगे रखी, जिसमें समान नागरिकता संहिता के अंतर्गत दो बच्चों का कानून बनाने की बात सरकार से कही। उन्होंने कहा कि देश में जहां भी धारा 370 लागू है उसे तत्काल प्रभाव से खत्म किया जाए। मुस्लिमों को अल्पसंख्यक का दर्जा खत्म किया जाए। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार से यह भी अपील कर डाली कि मुस्लिमों को जो लाभ मिल रहे हैं वे तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए जाए।

राम मंदिर पर गंभीर हों सरकारें

उन्होंने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों को चेतावनी देते हुए कहा कि दोनों सरकारें राम मंदिर निर्माण के लिए गंभीर हों। यह मांग देश के सवा सौ करोड़ लोगों की है। सरकार इसे अनदेखा नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि आगामी 21 अक्टूबर को लाखों की संख्या में हिन्दू आयोध्या पहुंचेगा और जब तक मंदिर का निर्माण शुरू नहीं हो जाता, तब तक अयोध्या में ही वास करेगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला