मेरठ

प्रियंका ने यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने की ये कर ली तैयारी, विपक्षी दलों में मची खलबली

Highlights प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद अब जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष चुने जाएंगे जिला और शहर के उम्मीदवारों के चुनाव के लिए प्रियंका रख रही पूरी नजर अगले विधान सभा में कांग्रेस को मजबूत स्थिति में लाने के चल रहे प्रयास
2 min read
• •
Updated: 13 Oct 2019, 3:30 PM IST
meerut

मेरठ। कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) की भले ही यूपी प्रभारी के रूप में घोषणा नहीं हुई हो, लेकिन अघोषित तौर पर प्रियंका यूपी में कांग्रेस (UP Congress) को मजबूत करने के लिए जुटी हुई हैं। पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष (UP Congress President) चुनने से लेकर प्रियंका शहर और जिलाध्यक्ष के चुनाव में भी उतनी ही गंभीरता दिखा रही हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो जिन लोगों ने यूपी में जिलाध्यक्ष (Jila Adhyaksh) और शहर अध्यक्ष (Shahar Adhyaksh) बनने के लिए अपना बायोडाटा दे रखा है, प्रियंका गांधी उन्हें बुलाकर एक-एक से उनके क्षेत्र में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर पूछ रही हैं, ताकि प्रदेश के प्रत्येक जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष को नियुक्त करने के लिए उनके पिछले अनुभव, हार के कारण और जनता में उनकी पकड़ की स्थिति पता चल सके। जिससे जिलों और शहरों में कांग्रेस नए सिरे से खड़ी हो सके।

तीन ऑब्जर्वर पहुंचे थे बायोडाटा लेने

पार्टी के वरिष्ठ नेता की मानें तो करीब 15 दिन पहले प्रियंका गांधी ने वेस्ट यूपी के कांग्रेस नेताओं की थाह लेने अपने तीन आब्जर्वर यहां भेजे थे। इनमें आसाम प्रदेश सचिव राणा गोस्वामी, राजस्थान से विधायक रहे धीरज गुर्जर शामिल थे। आब्जर्वरों ने जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों से बायोडाटा लिए। पार्टी सूत्र बताते हैं कि प्रियंका ने इनसे एक-एक करके बातचीत करके वेस्ट यूपी में पार्टी के हारने के कारण और उनकी खुद की मौजूदा स्थिति के बारे में पूछा। माना जा रहा है कि इंटरव्यू होने के बाद जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के बारे में गहनता से विचार के बाद ही इन पदों पर नामों की घोषणा होगी।

हर मवूमेंट पर नजर रख रहीं प्रियंका

यूपी में कांग्रेस को फिर से खड़ी करने के लिए प्रियंका गांधी यूपी में होने वाले हर मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी के नेतृत्व में अगले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस नए अंदाज में दिखेगी, क्योंकि राष्ट्रीय महासचिव जिस तरह यूपी के लिए काम कर रही हैं, उससे अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला