मेरठ

वेस्ट यूपी में इन दिनों बढ़ गर्इ ये दिक्कतें, शिकायत भी किससे करें, सभी नेटवर्क क्षेत्र से बाहर

काॅल ड्राॅप के साथ-साथ आवाज भी क्लीयर नहीं, समय पर नहीं हो रहे लोगों के काम  
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2018, 5:36 PM IST
meerut

मेरठ। जिले में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से प्रतिदिन लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। नेटवर्क की समस्या मोबाइल काॅल की हो या फिर इंटरनेट की प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और शाम को 7 बजे से लेकर 9 बजे तक नेटवर्क की समस्या प्रतिदिन बनी रहती है। ऐसा नहीं कि यह समस्या किसी एक मोबाइल कंपनी के नेटवर्क में आ रही हो। नेटवर्क की समस्या का हाल सभी मोबाइल कंपनियों का कमोवेश एक जैसा ही है। आज कल बिना मोबाइल कुछ घंटे भी निकलना मुश्किल है। ऊपर से नेटवर्क सिग्नल न मिलने का समस्या हो तो मामूली बात है की इन्सान बेचैन हो जाता है। मेरठ जिले में नेटवर्क प्रॉब्लम पहले से और बढ़ गई है।

यह सिर्फ मेरठ का ही हाल नहीं है, वेस्ट यूपी के अन्य जिलों का भी है। मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां बेहतर नेटवर्क देने के दावे करती है, लेकिन इनके दावों से परे है हकीकत। महानगर में कहीं-कहीं पर तो घर के अन्दर नेटवर्क बिल्कुल नहीं होता है। अधिकांश स्थानों पर कॉल ड्रॉप्स का समस्या का सामना करना पड़ता है और कभी-कभी आवाज क्लीयर नहीं होते है। कहीं डाटा का भी प्रॉब्लम होती है। जब मोबाइल नेटवर्क प्रोवाइडर को फोन करके समस्या बताई जाती है तो मोबाइल अच्छा मॉडल का नहीं या मोबाइल सेटिंग में गड़बड़ है, कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।

इन नेटवर्क में सर्वाधिक परेशानी

सर्वाधिक परेशानी सरकार की कंपनी बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को होती है। बीएसएनएल अभी 4 जी नहीं हुआ है। बीएसएनएल के कार्यकारी आॅपरेटिंग अधिकारी ओपी पाठक का कहना है कि शीघ्र ही कंपनी 4जी नेटवर्क अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराने जा रही है। नेटवर्क की समस्या कभी हो जाती है, नहीं तो बीएसएनएल की नेटवर्क सर्विस सबसे बेहतर है। इसके अलावा रिलायंस जीओ, वोडाफोन, आइडिया आदि में भी दिन में कई घंटे नेटवर्क परेशानी आ ही जाती है।

चार हजार से अधिक नई 4 जी साइटें

मोबाइल और नेट की समस्या के बारे में जब दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल के वेस्ट यूपी और उत्तराचंल के चीफ आॅपरेटिंग आफिसर अवनीत सिंह पुरी ने बताया कि वेस्ट यूपी में कंपनी नेटवर्क की समस्या खत्म करने के उद्देश्य से काम कर रही है। जिसके तहत कंपनी पिछले एक साल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 4000 से अधिक नई 4जी साइटें लगाई हैं ताकि लोगों को बेहतर नेटवर्क कवरेज का अनुभव दिया जा सके। इन 4जी साइट्स को मिलाकर कंपनी ने क्षेत्र में अब तक 6200 से अधिक 4जी साइट्स स्थापित की हैं, जो एयरटेल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सबसे बड़े 4जी नेटवर्क में से एक बनाती हैैं। पश्चिम उप्र और उत्तराचंल के 7000 गांव और 350 शहरों कस्बो में यह कंपनी नेटवर्क उपलब्ध कराती है। उन्होंने कहा कि सरकार के डिजिटल दृष्टिकोण से प्रतिबद्ध हैं और हमारे ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए निवेश करना जारी रखेंगे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला